IPL 2020 से पहले झटका, राजस्थान रॉयल्स के फील्डिंग कोच कोरोना पॉजिटिव

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन को यूएई में कराने का जहां रास्ता साफ हो चुका है। वहीं इस टूर्नामेंट से पहले एक बड़ा झटका लगता दिखा है जिसने सबको डरा दिया है। दरअसल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स (RR) ने बुधवार को ट्वीट करते हुए बताया कि उनके फील्डिंग कोच दिशांत याग्निक को कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाया गया है।


बता दें कि IPL 2020 में हिस्सा लेने के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के लिए रवाना होने से कुछ दिन पहले ऐसा हुआ जो 19 सितंबर से 10 नवंबर तक खेली जाएगी।

फ्रेंचाइजी ने बयान में कहा, ‘राजस्थान रॉयल्स यह सूचित करना चाहता है कि उनके फील्डिंग कोच दिशांत याग्निक को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। यह परीक्षण यह ध्यान में रखते हुए किया गया कि टीम सदस्यों को यूएई के लिए फ्लाइट पकड़ने के लिए अगले हफ्ते मुंबई में इकट्ठा होना है।’

Also Read: IPL 2020 के स्पॉन्सर की 18 अगस्त को होगी घोषणा

इसमें ये भी कहा गया कि, ‘फ्रेंचाइजी ने यूएई की यात्रा करने वाले सभी खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ और प्रबंधन के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड द्वारा सिफारिश की गई दो जांच के अलावा एक अतिरिक्त परीक्षण कराने का फैसला किया था।’
जानकारी अनुसार याग्निक इस समय अपने गृहनगर उदयपुर में हैं और उन्हें 14 दिनों के अनिवार्य पृथकवास के लिए अस्पताल में भर्ती किए जाने की सलाह दी गई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *