IPL 2020, पंजाब बनाम चेन्नई: 18वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को 10 विकेट से हराकर जीती चेन्नई सुपर किंग्स

दुबई। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के 18वें मुकाबले में आज प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे की दो टीमें चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ंत हुई। जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने 10 विकेट से शानदार जीत दर्ज की है। इस रोमांचक मुकाबले में शेन वॉटसन को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया है।

बता दें, इस मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 178 रन का स्कोर बनाया और चेन्नई के सामने जीत के लिए 179 रन का लक्ष्य रखा। वहीं पंजाब के लिए कप्तान केएल राहुल ने सर्वाधिक 63 रन बनाए और विकेटकीपर निकोलस पूरन ने 33 रन बनाए। इसके साथ ही मयंक अग्रवाल ने 26 और मंदीप सिंह ने 27 रन की पारी खेली। पंजाब के सबसे ज्यादा 2 विकेट चेन्नई के गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने लिए।

इसके बाद किंग्स इलेवन पंजाब से मिले 179 रन के लक्ष्य को हासिल करने मैदान पर उतरी माही की सेना चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में बिना किसी नुकसान पर 181 रन बनाए। इस तरह से चेन्नई सुपर किंग्स ने 18वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को विकेट से हरा दिया है। इस मैच में चेन्नई की टीम के सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन (83) और फाफ डुप्लेसिस (87) ने नाबाद ताबड़तोड़ पारी खेल टीम को शानदार जीत दिलाई।

दोनों टीमें इस प्रकार रहीं :-

चेन्नई सुपर किंग्स : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), शेन वॉटसन, फाफ डुप्लेसिस, अंबाती रायडू, केधार जाधव, ड्वेन ब्रावो, रवींद्र जडेजा, सैम करन, पीयूष चावला, शार्दुल ठाकुर और दीपक चाहर ।

किंग्स इलेवन पंजाब : के एल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, निकोलस पूरन, करुण नायर, ग्लेन मैक्सवेल, जिम्मी नीशाम, रवि बिश्नोई, सरफराज खान, कृष्णाप्पा गौतम, मोहम्म्द शमी, शेल्डन कॉट्रेल ।

वहीं इससे मैच से पहले शारजाह में मुंबई इंडियंस और सन राइजर्स हैदराबाद के बीच हुए 17वें मुकाबले में ट्रेंट बोल्ट को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया है। इस मैच में मुंबई इंडियंस 34 रन से जीती है। वहीं हैदराबाद पर धांसू जीत के बाद रोहित की टीम एक बार फिर पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *