IPL 2026: CSK के लिए बड़ा झटका, तेज गेंदबाज खलील अहमद चोट के कारण हुए बाहर

IPL 2026:

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के तेज गेंदबाज खलील अहमद कूल्हे में चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से बाहर हो गए हैं जो अपना अभियान पटरी पर लाने की कोशिश में जुटी इस फ्रेंचाइजी टीम के लिए करारा झटका है। खलील ने CSK की तरफ से अभी तक सभी पांच मैच में हिस्सा लिया है। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स [KKR] के खिलाफ 14 अप्रैल को खेले गए मैच के दौरान अपने दाहिने कूल्हे में दर्द की शिकायत की थी।IPL 2026

Read Also-Bollywood: अभिनेता अक्षय कुमार का कहना है की-‘आजकल एक्शन फिल्में जिस तरह से बनती हैं, उसमें कोई मजा नहीं है’

उन्होंने अब तक CSK की तरफ से अच्छा प्रदर्शन किया था और उसके गेंदबाजी आक्रमण के मुख्य सदस्य थे। IPL के एक सूत्र ने बताया, ‘‘यह ग्रेड दो की चोट है और इसे ठीक होने में कम से कम 10-12 सप्ताह का समय लगेगा। खलील अहमद IPL 2026 से बाहर होने के बाद CSK के पास उनके रिप्लेसमेंट के लिए महाराष्ट्र के सीमर मुकेश चौधरी और रामकृष्ण घोष जैसे खिलाड़ी हैं।

रामकृष्ण घोष दाएं हाथ के तेज गेंदबाज और बैटर हैं, ऐसे में उन्हें रिप्लेसमेंट के लिए चुने जाने की संभावना है। 2025-26 के घरेलू सीजन के दौरान घोष महाराष्ट्र के सबसे उभरते हुए खिलाड़ी बनकर सामने आए।’’इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने भारत के लिए 11 वनडे और 18 टी20 मैच खेले हैं। भारत की तरफ से उन्होंने अपना आखिरी मैच जुलाई 2024 में खेला था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *