दोषी करार MLA विनय कुलकर्णी की बस में तकनीकी खराबी, धुएं से मची अफरा-तफरी

Karnataka: Convicted MLA Vinay Kulkarni's bus develops technical snag, smoke causes panic

Karnataka: कर्नाटक के बेंगलुरू में हत्या के एक मामले में दोषी ठहराए गए कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और उनके 16 साथियों को ले जा रही बस में परप्पना अग्रहारा केंद्रीय जेल के पास तकनीकी खराबी आ जाने से वाहन में घना धुआं फैल गया। पुलिस ने गुरुवार यानी आज 16 अप्रैल को यह जानकारी दी।

यह घटना बुधवार को हुई। बेंगलुरू में सांसद-विधायक (एमपी-एमएलए) की विशेष अदालत ने 2016 में भारतीय जनता पार्टी के नेता योगेश गौड़ा की हत्या के मामले में कुलकर्णी और 16 अन्य को दोषी ठहराया। अदालत ने आरोपियों को आपराधिक साजिश एवं हत्या का दोषी पाया और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को आरोपियों को हिरासत में लेने का निर्देश दिया। बुधवार को फैसला आने के बाद कुलकर्णी को परप्पना अग्रहारा केंद्रीय जेल ले जाया गया। अदालत गुरुवार को सजा सुनाएगी।

Read Also: IPL 2026: CSK के लिए बड़ा झटका, तेज गेंदबाज खलील अहमद चोट के कारण हुए बाहर

पुलिस के अनुसार, संदिग्ध रूप से शॉर्ट सर्किट और डीजल रिसाव के कारण बस के अंदर घना धुआं फैल गया, जिससे सीबीआई के सुरक्षा दल सहित सभी में दहशत फैल गई। पुलिस ने बताया कि सीबीआई की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कुलकर्णी समेत सभी दोषियों को सुरक्षित बाहर निकाला और सुनिश्चित किया कि किसी को चोट न आए। पुलिस के मुताबिक, “स्थिति को तुरंत नियंत्रण में लिया गया और सभी दोषियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।” बाद में दोषियों को कारों सहित अन्य वैकल्पिक वाहनों में बैठाकर घटनास्थल से ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि सुरक्षा दल के समय पर हस्तक्षेप से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। Karnataka Karnataka

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *