IPL 2026: केकेआर की टीम से जुड़े श्रीलंका के तेज गेंदबाज पथिराना

IPL 2026: Sri Lankan fast bowler Pathirana joins KKR

IPL 2026: श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना आखिरकार कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम में शामिल हो गए हैं, जिससे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तालिका में सबसे नीचे चल रही टीम को मजबूती मिली है। फ्रेंचाइजी ने रविवार यानी आज 19 अप्रैल को इसकी पुष्टि की।

पथिराना टी20 विश्व कप के दौरान चोटिल हो गए थे। उनकी पिंडली में चोट लगी थी लेकिन अब वह फिट हैं। उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) का फिटनेस परीक्षण पास कर लिया है और उन्हें आईपीएल में खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र यानी एनओसी मिल चुका है। वे रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच से पहले टीम के साथ जुड़ गए हैं।

Read Also: ‘गट-ब्रेन कनेक्शन’ बिगाड़ रहा जंक फूड! बच्चों में गुस्सा, हाइपरएक्टिविटी और सीखने की क्षमता पर असर

IPL 2026- पथिराना को हालांकि सीधे अंतिम एकादश में जगह मिलने की उम्मीद नहीं है क्योंकि टीम कुछ अभ्यास सत्रों में उनकी मैच फिटनेस का आकलन करेगी। केकेआर ने इस तेज गेंदबाज को आईपीएल की पिछली नीलामी में 18 करोड़ रुपये में खरीदा था। पथिराना के टीम से जुड़ने से केकेआर को बड़ी राहत मिलेगी क्योंकि टीम वर्तमान सत्र में अभी तक एक भी जीत हासिल नहीं कर पाई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *