Deepika Padukone: एक्टर-कपल रणवीर और दीपिका फिर बनने वाले हैं माता-पिता

Deepika Padukone: Actor-couple Ranveer and Deepika are going to become parents again.

Deepika Padukone: अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने रविवार यानी आज 19 अप्रैल को जानकारी दी कि वे दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक साझा पोस्ट शेयर किया, जिसमें उनकी पहली बेटी दुआ को ‘प्रेगनेंसी टेस्ट किट’ पकड़े हुए दिखाया गया है।

कियारा आडवाणी और प्रियंका चोपड़ा जोनस समेत कई मशहूर हस्तियों ने ‘कमेंट सेक्शन’ में दीपिका-रणवीर को बधाई दी। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने नवंबर 2018 में इटली में शादी की थी। आठ सितंबर 2024 को उनके पहले बच्चे का जन्म हुआ था।

Read Also: IPL 2026: केकेआर की टीम से जुड़े श्रीलंका के तेज गेंदबाज पथिराना

रणवीर सिंह हाल ही में आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में नजर आए। फिल्म मार्च में रिलीज हुई थी और वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 1500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है। ये फिल्म धर की 2025 निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर’ का ‘सीक्वल’ है। दीपिका पादुकोण जल्द ही फिल्म ‘किंग’ में शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है और ये दिसंबर में रिलीज होगी। दीपिका, शाहरुख खान और आनंद के साथ दूसरी बार काम कर रही हैं। पहले उन्होंने फिल्म ‘पठान’ में साथ काम किया था। ‘पठान’ फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *