Katrina Kaif प्रेग्नेंट हैं? विक्की कौशल ने दिया ये जवाब,कहा- ‘मजा ले लो जो हम ला रहे हैं’

Vicky Kaushal on Katrina Kaif's pregnancy :

Vicky Kaushal on Katrina Kaif’s pregnancy : एक्टर विक्की कौशल ने सोमवार को पत्नी कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी के बारे में मीडिया में आई खबरों को गलत बताते हुए कहा कि जब कोई “अच्छी खबर” होगी, तो वे खुशी-खुशी इसका ऐलान करेंगे।विक्की कौशल फिलहाल अपनी आगामी कॉमेडी “बैड न्यूज़” का प्रचार कर रहे हैं। शुक्रवार को रिलीज़ होने वाली फ़िल्म के प्रचार के लिए वो शहर में थे। फ़िल्म में त्रिप्ति डिमरी और एमी विर्क भी हैं।

Read also-नए कानून लोगों के जीवन को बनाएंगे आसान,केंद्रीय मंत्री मेघवाल बोले- न्याय प्रक्रिया में आएगी तेजी

विक्की कौशल ने एक प्रमोशन कार्यक्रम में कहा, “जहां तक ​​आपने जिस अच्छी खबर की बात की है, उसके बारे में जब ऐसा कुछ होगा तो हम इसे आपसे शेयर करने में बहुत खुश होंगे। अभी इसमें कोई सच्चाई नहीं है, ये केवल अटकलें हैं जो मीडिया से आ रही हैं। इसलिए कृपया अभी ‘बैड न्यूज’ का मजा लें, जब अच्छी खबर का समय होगा तो हम इसे आपके साथ शेयर करेंगे।”जब होस्ट ने मीडिया से निजी सवाल नहीं पूछने को कहा, तो एक्टर ने चुटकी लेते हुए कहा, “तस्वीर में एक बहुत अच्छी लाइन है, जो है ‘व्यक्तिगत मत बनो’ (डोंट गेट पर्सनल)।” प्रेग्नेंसी की अफवाहों को उस वक्त हवा मिली जब लंदन की सड़कों पर टहलते हुए जोड़े की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें कई फैन ने अनुमान लगाया कि कैटरीना बेबी बंप दिखा रही हैं।

Read also-Delhi Politics: अरविंद केजरीवाल का घटा वजन,AAP के बयान पर क्या बोले वीरेंद्र सचदेवा ?

कौशल ने बाद में कैटरीना के 41वें जन्मदिन की योजनाओं के बारे में बताया।पंजाबी सिंगर-एक्टर विर्क जो “भुज” और “83” जैसी हिंदी हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं, ने कहा कि अब दोनों इंडस्ट्री में बहुत ज़्यादा अंतर नहीं रह गया है।उन्होंने कहा, “आज पंजाबी फ़िल्में 100 करोड़ कमा रही हैं जो बहुत बड़ी बात है। बॉलीवुड और पंजाबी फ़िल्म इंडस्ट्री में काम करने में ज़्यादा अंतर नहीं है, दोनों जगह एक जैसी एक्टिंग करनी पड़ती है।”आनंद तिवारी के डायरेक्शन में बनी “बैड न्यूज़” प्रोडक्शन अमृतपाल सिंह बिंद्रा, अपूर्व मेहता और करण जौहर ने किया है। ये फ़िल्म 19 जुलाई को रिलीज़ होने वाली है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *