Israel-Iran War: US-इजरायल- ईरान युद्ध जारी, अब तक हुई भारी तबाह

Israel-Iran War: अमेरिका और इजरायल की संयुक्त सैन्य कार्रवाई से शुरू हुआ ईरान के खिलाफ युद्ध का आज तीसरा दिन है। ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद स्थिति और भयावह हो गई है। अब तक की तबाही चौंकाने वाली है। ईरानी रेड क्रिसेंट के अनुसार ईरान में US-इजरायल हमलों से 555+ मौतें हो चुकी है और हजारों घायल है। तेहरान सहित 2,000+ टारगेट्स पर हमले हुए है, बैलिस्टिक मिसाइल साइट्स, नौसैनिक जहाज और IRGC ठिकाने तबाह हुए है। srael-Iran War:

Read Also: Israel-Iran War: अमेरिका-इजराइल हमले से ईरान में 555 लोगों की मौत, ब्रिटेन ने अमेरिका से की ये डिमांड

वही अमेरिकी पक्ष से 3 सैनिक मारे गए है, 5 गंभीर रूप से घायल हुए है।इजरायल में ईरानी मिसाइल और ड्रोन हमलों से भारी नुकसान की तस्वीरे सामने आयी है। गल्फ देशों में लगातार विस्फोट की खबरें आ रही है। दुबई, अबू धाबी, दोहा, मानेमा, बहरीन में ईरानी हमले हुए है। सऊदी अरामको रिफाइनरी पर ईरानी ड्रोन अटैक हुआ है। तेल कीमतों में भारी उछाल आया है।वही कुवैत में कई अमेरिकी विमान क्रैश होने की जानकारी भी सामने आयी, कुवैत डिफेंस मिनिस्ट्री ने बताया कि ‘कई’ US फाइटर जेट क्रैश हुए, लेकिन सभी क्रू सुरक्षित बाहर निकले। Israel-Iran War:

‘इन क्रेश के ईरानी मिसाइलों से जुड़े होने की आशंका है।वही लेबनान का वॉर फ्रंट भी खुल गया है — हिजबुल्लाह ने खामेनेई की मौत का बदला लेने के लिए इजरायल पर रॉकेट और ड्रोन हमले किए। इसके जवाब में इजरायल ने बेरूत के दक्षिणी इलाकों में भारी बमबारी की, जिसमें 31 से ज्यादा लोग मारे गए इनमें हिजबुल्ला का एक बड़ा प्रमुख नेता भी शामिल है। इजरायली सेना ने कहा कि हिजबुल्लाह के साथ लड़ाई “कई दिनों” तक चल सकती है। ईरान की ओर से अंडर टनल नया मिसाइल बैराज  दिखा कर लंबी लड़ाई का दम भरा गया है। ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के तमाम देशों को निशाना बनाया है, जिसमें US बेस और सहयोगी देश  शामिल है।

Read Also: पश्चिम एशिया में तनाव! भारत सरकार अलर्ट, तेल की कीमतें बढ़ने का खतरा

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बयान भी सामने आया— अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि- “सैन्य ऑपरेशन जारी रहेगा जब तक सभी उद्देश्य पूरे नहीं हो जाते।वही ईरान ने दावा किया कि उसकी न्यूक्लियर साइट पर अटैक हुआ है इस पर इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी के डायरेक्टर जनरल ने बयान दिया कि ईरानी न्यूक्लियर फैसिलिटी को नुकसान का कोई संकेत नहीं है,हमने ईरान में रेडिएशन लेवल में कोई बढ़ोतरी नहीं देखी है, हालांकि हम ईरान में रेडिएशन लीक की संभावना से इनकार नहीं करते हैं।Israel-Iran War:

बहरहाल इस युद्ध से क्षेत्रीय प्रभाव लगातार बढ़ रहा है — सऊदी अरब, UAE, कतर, बहरीन में विस्फोटों से अफरा-तफरी है। तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं।वही चीन US ने इज़रायल हमलों की निंदा की है।रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह युद्ध अब रिजीम चेंज की दिशा में जा रहा है, लेकिन ईरान की जवाबी कार्रवाई से पूरा मिडिल ईस्ट अस्थिर हो चुका है। मानवीय संकट बढ़ता जा रहा है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *