Israel Airstrike: इजराइल का सना पर हवाई हमला, हुती प्रधानमंत्री अहमद अल-रहावी की मौत

Israel Airstrike , #Airstrike

Israel Airstrike: ईरान समर्थित हुती विद्रोहियों ने शनिवार 30 अगस्त को पुष्टि की कि यमन की राजधानी सना में इजराइल के हवाई हमले में विद्रोही नियंत्रित सरकार के प्रधानमंत्री की मौत हो गई। विद्रोहियों ने एक बयान में कहा कि अहमद अल-रहावी गुरुवार को सना में हुए हमले में मारे गए। उनके सरकार के कई मंत्री भी हताहत हुए हैं।  Israel Airstrike

Read Also: PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच वार्ता! 10 महीने बाद पहली मुलाकात

इजराइली सेना ने गुरुवार को कहा कि उसने यमन के सना क्षेत्र में हुती आतंकवादी शासन के सैन्य ठिकाने पर सटीक हमला किया। विद्रोहियों के बयान में कहा गया है कि अल-रहावी अगस्त 2024 से हुती नेतृत्व वाली सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यरत थे। उसने बताया कि इजराइल ने तब हमला किया कि जब रहावी हुती नियंत्रित सरकार के अन्य सदस्यों के साथ सरकार द्वारा पिछले वर्ष की गतिविधियों और प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए आयोजित एक नियमित कार्यशाला में शामिल हुए थे। गाजा में हमास के खिलाफ इजराइल के युद्ध के दौरान हुतियों ने फिलिस्तीनियों के समर्थन में बार-बार इजराइल के खिलाफ मिसाइलें दागी हैं। Israel Airstrike

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *