सीवेज के पानी से सब्जियां उगाने पर मध्य प्रदेश में गरमाई सियासत, फूड सेफ्टी विभाग का एक्शन

Jabalpur: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने हाल ही में जबलपुर में सीवेज के पानी का इस्तेमाल करके सब्जियां उगाने के बारे में एक लॉ स्टूडेंट के लिखे लेटर पर संज्ञान लिया। कोर्ट ने मामले को पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन यानी पीआईएल के तौर पर खुद से लिया है और कलेक्टर और दूसरे संबंधित डिपार्टमेंट को नोटिस जारी किए हैं। Jabalpur: 

Read Also- Crime News: गोंडा नर्सिंग कॉलेज में छात्रा ने की खुदकुशी, परिजनों ने जताया हत्या का शक

इसके बाद फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट जबलपुर में उगाई जाने वाली हरी पत्तेदार सब्जियों के सैंपल इकट्ठा कर रहा है ताकि ये पता लगाया जा सके कि उनमें सेहत के लिए खतरा पैदा करने वाले नुकसानदायक केमिकल तो नहीं हैं। जबलपुर में लोगों ने ऐसी खराब सब्जियां बेचे जाने की संभावना पर गहरी चिंता जताई है। Jabalpur: 

Read Also-नोएडा में आकर्षण का केंद्र बना जंगल ट्रेल पार्क, एडवेंचर जोन का आनंद लेने उमड़ रहे लोग

फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की ओर से इकट्ठा किए सैंपल भोपाल में स्टेट फूड टेस्टिंग लेबोरेटरी भेजे जाएंगे, जहां उनमें गंदगी और हानिकारक तत्वों की जांच की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि लेबोरेटरी के नतीजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। Jabalpur:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *