Jaipur: राजस्थान में मस्जिद के बाहर पथराव, लोहे की रेलिंग हटाने पर मचा बवाल

Jaipur: जयपुर जिले के चौमूं कस्बे में एक मस्जिद के बाहर सड़क के किनारे लगाई गई लोहे की रेलिंग हटाते समय भीड़ के पथराव करने से चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना जयपुर से 40 किलोमीटर दूर चौमूं कस्बे में बस स्टैंड इलाके के पास तड़के करीब तीन बजे हुई। इसके अनुसार प्रशासन ने सड़क पर अतिक्रमण कर लगाई गई लोहे की रेलिंग हटाने की कोशिश की तो तनाव बढ़ गया।Jaipur

Read also-Bangladesh: कौन है BNP कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान, जो 17 साल बाद लौटे हैं बांग्लादेश?

अधिकारियों ने बताया कि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) संजय अग्रवाल ने कहा, “स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। पथराव में चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”Jaipur

Read also-नाइजीरिया में ISIS पर कार्रवाई, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- ईसाइयों की हत्या रोकने के लिए की गई कार्रवाई

चौमूं की पुलिस उपाधीक्षक ऊषा यादव ने कहा, “दो-तीन अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं। सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।पुलिस के अनुसार, गुरुवार शाम को प्रशासन और एक समुदाय के सदस्यों के बीच मस्जिद के बाहर सड़क पर रखे कुछ पत्थरों को हटाने के बारे में बातचीत हुई थी।समुदाय के सदस्य उन्हें खुद हटाने पर सहमत हो गए थे।Jaipur

हालांकि पत्थर हटाए जाने के बाद कुछ लोगों ने कथित तौर पर मस्जिद के बाहर एक चारदीवारी या बाउंड्री बनाने के लिए लोहे की रेलिंग लगाना शुरू कर दिया, जिससे नए सिरे से आपत्ति हुई और अशांति फैल गई क्योंकि इससे सड़क पर अतिक्रमण हो रहा था। शुक्रवार सुबह जब प्रशासन ने जेसीबी मशीन से रेलिंग हटाने की कोशिश की तो कुछ असामाजिक तत्वों ने कथित तौर पर पथराव किया, जिसमें चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्हें बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया।स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए चौमूं, हरमाड़ा, विश्वकर्मा, दौलतपुरा और अन्य आस-पास के पुलिस थानों से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर भेजा गया।Jaipur

पुलिस ने बताया कि एहतियात के तौर पर चौमूं में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी सुबह से ही शहर में फ्लैग मार्च कर रहे हैं।वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि हिंसा में शामिल लोगों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए टीमें बनाई गई हैं।Jaipur

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *