Jalandhar: पंजाब के मानसा में एक मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के बाद कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी: सरकार गैंगस्टरों को बचाने की कोशिश कर रही है…..
Read Also: OppositionToSIR: SIR के विरोध से जुड़े मुद्दों को उठाने वाली याचिकाओं को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा- CJI
पंजाब के मानसा जिले में मंगलवार को एक मेडिकल स्टोर संचालक ने मादक पदार्थों की अवैध बिक्री का खुलासा करने वाले एक कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने ये जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कार्यकर्ता दवा की दुकानों पर मादक पदार्थों की अवैध बिक्री का पर्दाफाश करने के लिए जाना जाता था।
Read Also: Lahore: पाकिस्तान में ट्रेन के पटरी से उतरने पर छह लोगों की मौत, 30 यात्री हुए घायल
कार्यकर्ता परविंदर सिंह उर्फ झोटा एक व्यक्ति को कुछ दवाएं बेचने को लेकर मेडिकल स्टोर संचालक से सवाल कर रहे थे।इस दौरान वे अपने मोबाइल फोन से बहस की रिकॉर्डिंग भी कर रहे थे, तभी उन्हें गोली मार दी गई। वीडियो में झोटा को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि मेडिकल स्टोर संचालक ने अपनी पिस्तौल निकाल ली है।Jalandhar
इसके बाद, आरोपी ने कथित तौर पर झोटा पर गोली चला दी। ये घटना वीडियो में रिकॉर्ड हो गई।पुलिस ने बताया कि झोटा को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। झोटा ने इससे पहले मानसा में दवा की कुछ दुकानों पर मादक पदार्थों की अवैध बिक्री का खुलासा किया था।
