जम्मू कश्मीर: कठुआ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी

जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में रविवार शाम आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ तब शुरू हुई जब सुरक्षा बलों ने इलाके में संदिग्ध आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास सान्याल गांव में तलाशी अभियान शुरू किया।

Read Also: जम्मू कश्मीर में मारे गए कश्मीरी पंडितों को दी गई श्रद्धांजलि, नरसंहार की जगह पहली बार हुआ प्रार्थना-सभा का आयोजन

सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल पर अतिरिक्त बल भेजा गया है और फिलहाल मुठभेड़ जारी है। मौके पर मौजूद महिला ने बताया कि, “हम लकड़ियाँ इकट्ठा करने जंगल में गए थे। जब मेरे पति लकड़ियाँ काट रहे थे, तो पाँच आतंकवादियों ने उन्हें पकड़ लिया। उन्होंने मुझे बहाना करके बुलाया कि उन्हें लकड़ियाँ काटने में मदद की ज़रूरत है। शुरू में तो मैं हिचकिचाई, लेकिन आखिरकार मैंने उस स्थान पर जाने का फ़ैसला किया और फिर पाया कि उन्हें बंधक बना लिया गया है। हमने उनसे जाने देने की विनती की, मेरे पति ने मुझे भागने का इशारा किया। मैं जितनी तेज़ी से भाग सकती थी भागी, लेकिन वे मेरा पीछा करते रहे और गोली मारने की धमकी देते रहे। मैंने मदद के लिए एक रिश्तेदार को फोन किया और फिर वहां सेना पहुँच गई। इसके बाद सेना ने हस्तक्षेप किया और फिर दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हुई। पांच आतंकवादी काले कपड़े पहने हुए थे, उनकी दाढ़ी लंबी थी और उनके पास कुछ बैग थे।”

सुरक्षाबलों ने इलाके में संदिग्ध आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलते ही हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास सान्याल गांव में तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर अतिरिक्त बल भेजा गया है और फिलहाल मुठभेड़ जारी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *