जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में महसूस की गई मौसम की सबसे ठंडी रात, तापमान -2.1 डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार श्रीनगर शहर में गुरुवार को मौसम की सबसे ठंडी रात रही। घाटी के अधिकांश इलाकों में तापमान शून्य से नीचे -2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी, लगातार गिर रहे तापमान और चल रही शीतलहर के कारण दिल्ली-NCR में भी ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है।

Read Also: मिर्जापुर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 272 जोड़ों ने लिए शादी के सात फेरे

श्रीनगर में गुरुवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे -2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे से भी 1.5 डिग्री कम है। इस तरह मौसम के रात का तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। दक्षिण कश्मीर में घाटी के प्रवेशद्वार शहर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान था।

Read Also: दिल्ली में अपोलो कैंसर सेंटर ने लॉन्च किया भारत का पहला ‘लंगलाइफ’ स्क्रीनिंग प्रोग्राम

इसके साथ ही पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविरों में से एक है। प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि कुपवाड़ा में शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान रहा। वहीं मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि शुक्रवार शाम तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा, जिसके बाद एक दिसंबर तक ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *