कश्मीर में बढ़ी सुरक्षा संबंधी चिंताएं, बंद किए गए 48 पर्यटक स्थल

jammu-kashmir-security-concerns-increased-in-kashmir-48-tourist-places-closed,Jammu Kashmir, tourism, jammu government, security agencies, pakistan, security forces, Jammu and Kashmir, tourism, Omar Abdullah government, security forces

Jammu Kashmir: पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर कश्मीर घाटी के संवेदनशील इलाकों में स्थित करीब 50 सार्वजनिक पार्क एहतियातन बंद कर दिए गए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार यानी की आज 29 अप्रैल को यह जानकारी साझा की। Jammu Kashmir:

Read Also: कांग्रेस का बीजेपी पर निशाना! पहलगाम हमले पर शेयर किया ‘गायब’ पोस्टर

अधिकारियों ने बताया कि पर्यटकों के लिए खतरे की आशंका के मद्देनजर कश्मीर के 87 सार्वजनिक उद्यानों में से 48 के द्वार बंद कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा की समीक्षा एक सतत प्रक्रिया है और आगामी दिनों में इस सूची में और स्थान जोड़े जा सकते हैं। अधिकारियों ने बताया कि बंद किए गए पर्यटक स्थल कश्मीर के दूरदराज के इलाकों में हैं और इनमें पिछले 10 साल में खोले गए कुछ नए स्थल भी शामिल हैं।

Read Also: राहुल का रायबरेली और अमेठी का दो दिवसीय दौरा शुरू, वंचितों को सौंपी सौर ऊर्जा से चलने वाली गाड़ियां

पर्यटकों के लिए प्रतिबंधित किए गए स्थानों में दूधपथरी, कोकेरनाग, डकसुम, सिंथन टॉप, अचबल, बंगस घाटी, मार्गन टॉप और तोसामैदान शामिल हैं। अधिकारियों ने इस संबंध में कोई औपचारिक आदेश जारी नहीं किया है लेकिन इन स्थानों पर प्रवेश रोक दिया गया है। दक्षिण कश्मीर के कई ‘मुगल गार्डन’ के द्वार बंद कर दिए गए हैं। इन पर्यटन स्थलों को बंद करने का फैसला पहलगाम के बैसरन में आतंकवादी हमले के एक सप्ताह बाद किया गया। 22 अप्रैल को हुए इस हमले में 26 लोग मारे गए थे जिनमें अधिकतर पर्यटक थे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *