राजौरी में आतंकवादियों ने सेना के वाहन पर की गोलीबारी, तलाशी अभियान जारी

Jammu Kashmir: Terrorists fired on army vehicle in Rajouri, search operation continues,

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास एक गांव में बुधवार 26 फरवरी को संदिग्ध आतंकवादियों ने सेना के एक वाहन पर गोलीबारी की, जिसके बाद गुरुवार 27 फरवरी को तलाशी अभियान जारी रहा। Jammu Kashmir:

Read Also: बारिश से सर्दी के शुष्क दौर से मिली राहत, राज्य के कुछ हिस्सों के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

अधिकारियों ने बताया कि हालांकि सुंदरबनी सेक्टर के फाल गांव के पास हुई इस गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ। माना जा रहा है कि जंगल में छिपे आतंकवादियों ने इलाके से गुजर रहे सेना के वाहन पर कुछ गोलियां चलाईं। जंगल को आतंकवादियों के लिए घुसपैठ का रास्ता माना जाता है।

Read Also: महाकुंभ के समापन पर अश्विनी वैष्णव पहुंचे प्रयागराज, स्टेशनों का करेंगे निरीक्षण

अधिकारियों ने बताया कि सैनिकों ने जवाबी गोलीबारी की और आतंकवादियों को खत्म करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान जारी है। अधिकारियों ने बताया कि एक दूसरी आतंकी घटना में, सेना के जवानों ने मंगलवार-बुधवार 25-26 की दरम्यानी रात जम्मू के अखनूर सेक्टर के कीरी बट्टल इलाके में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध गतिविधियां देखने के बाद गोली चलाई। उन्होंने बताया कि गुरुवार 27 फरवरी सुबह बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया, जो आखिरी रिपोर्ट मिलने तक जारी था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *