बंदूक की नोक पर लूटी गई ज्वेलरी शॉप, CCTV में कैद हुई वारदात

Jharkhand: Jewellery shop robbed at gunpoint, incident captured on CCTV

Jharkhand: झारखंड (Jharkhand) के जमशेदपुर शहर में बुधवार 3 सितंबर की दोपहर बंदूक के बल पर आभूषण की एक दुकान में लूटपाट की गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना सोनारी थाना क्षेत्र के गुदड़ी बाजार के पास हुई।

Read Also: Delhi: झारोदा कलां इलाके में नाले का किनारा टूटा, घरों में घुसा पानी

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि करीब छह हथियारबंद लोग ग्राहक बनकर दुकान में घुसे और उन्होंने दुकान मालिक पर पिस्तौल की बट से हमला करने के बाद छह लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण लूट लिए। पुलिस अधीक्षक (नगर) कुमार शिवाशीष और पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) मनोज ठाकुर ने घटना के बाद दुकान का मुआयना किया। ठाकुर ने बताया कि हथियारबंद लोग दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर दुकान में पहुंचे। पुलिस ने बताया कि लुटेरों की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।  Jharkhand

Read Also: Indian Politics: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 11 वां डॉ. एल. एम. सिंघवी स्मृति व्याख्यान दिया

इस बीच, जनता दल (यूनाइटेड) स्थानीय विधायक सरयू रॉय ने अपने निर्वाचन क्षेत्र जमशेदपुर पश्चिम के सोनारी थाना क्षेत्र में ‘लूट की बार-बार हो रही घटनाओं’ पर चिंता व्यक्त की। रॉय ने एक बयान में कहा, आज की लूट जमशेदपुर के व्यस्त सोनारी इलाके में तीसरी ऐसी घटना है और यह पुलिस की प्रतिष्ठा पर सवाल उठाती है। उन्होंने कहा कि पुलिस को अपने कांस्टेबलों, अधिकारियों और मुखबिरों को मजबूत करना चाहिए। ‘सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री’ के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने भी घटना की निंदा की और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *