Rajasthan: खदान की लिफ्ट से बाहर निकाले गए 10 अफसर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Reasi Terror Attack

Jhunjhunu: राजस्थान के सीकर के पास नीम का थाना जिले की खदान में मंगलवार की रात से फंसे हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की टीम के 15 सदस्यों में से दस को बुधवार सुबह बचा लिया गया। पब्लिक सेक्टर कंपनी के 15 अधिकारी मंगलवार रात खदान में तब फंस गए थे, जब आने जाने के लिए इस्तेमाल होने वाला शाफ्ट रस्सी टूटने की वजह से नीचे गिर गया।

Read Also: Rajasthan Weather: भीषण गर्मी का बढ़ने वाला है कहर, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

टीम में निगरानी विभाग के सदस्य और दूसरे अधिकारी शामिल थे। वो सभी खदान के निरीक्षण के लिए गए थे। हादसा तब हुआ जब शाफ्ट ऊपर आ रहा था। नीम का थाना के एसपी प्रवीण नायक ने कहा कि अब तक 10 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है और बाकी पांच लोगों को बाहर निकालने की प्रक्रिया जारी है। पहले दौर में तीन अधिकारी हंसराज, ए. के. शर्मा और प्रीतम को बचा लिया गया। इन तीनों को खदान से बाहर निकाल लिया गया।

Read Also: Karnataka: मंगलूरू के गांव में मछली पकड़ने का विशेष उत्सव

पांच दूसरे जी. डी गुप्ता, वनेंदु भंडारी, ए. के. बोहरा, निरंजन साहू और भागीरथ को दूसरे दौर में बाहर कर दिया गया, जबकि रमेश नारायण सिंह और करण सिंह बोहरा को तीसरे दौर में बाहर किया गया। नीम का थाना कलेक्टर शरद मेहरा ने मीडिया कर्मियों को बताया कि कुछ देर में बाकी लोगों को भी बाहर निकाल लिया जाएगा। मेडिकल टीम के सदस्य डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि बचाए गए लोगों में से तीन को फ्रैक्चर है। उन्हें इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल भेजा गया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *