J&K: जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को राजौरी और पुंछ जिलों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में मारे गए लोगों के परिवारों को छह लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।रविवार से अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई – पुंछ में 10 और राजौरी में तीन, जबकि सात लोग लापता हैं।J&K:
Read Also: हिमाचल प्रदेश में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी, 20 और 21 जुलाई को कहां-कहां होगी मानसून की बारिश ?
अचानक आई बाढ़, भूस्खलन और बारिश से जुड़ी घटनाओं में हुई मौतों पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हालांकि कोई भी आर्थिक मदद प्रभावित परिवारों को हुए अपूरणीय नुकसान की भरपाई नहीं कर सकती, फिर भी सरकार इस मुश्किल समय में उनके साथ मजबूती से खड़ी है।अब्दुल्ला ने कहा, “हालांकि, पुंछ और राजौरी में कल आई अचानक बाढ़, भूस्खलन और बारिश से जुड़ी घटनाओं में हुई जान-माल की अपूरणीय क्षति की भरपाई किसी भी तरह की आर्थिक मदद से नहीं की जा सकती, फिर भी पीड़ित परिवारों को तत्काल सहायता के तौर पर प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को छह लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। J&K:
Read Also: CM सैनी ने अलमस्त बापू लाल बादशाह जी के 43वें वार्षिक मेले में शिरकत कर सूफी संतों पर दिया बड़ा बयान
प्रवक्ता ने बताया कि इस राहत पैकेज में राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) से चार लाख रुपये और मुख्यमंत्री राहत कोष (सीएमआरएफ) से अतिरिक्त दो लाख रुपये शामिल हैं।प्रवक्ता ने कहा कि ये घोषणा रविवार शाम मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक के बाद की गई है। ये बैठक राजौरी और पुंछ जिलों में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ और बारिश से जुड़ी घटनाओं के बाद बुलाई गई थी, जिनमें कई लोगों की मौत हो गई और सार्वजनिक और निजी संपत्ति को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा।
बैठक के दौरान, उन्होंने प्रशासन को प्रभावित परिवारों को तुरंत राहत और पुनर्वास उपलब्ध कराने का निर्देश दिया और इस बात पर जोर दिया कि उन्हें बिना किसी देरी के हर संभव मदद मिलनी चाहिए।उन्होंने प्रभावित इलाकों में जरूरी सेवाओं को बहाल करने और राहत कार्यों में तेजी लाने के लिए सभी विभागों के बीच आपसी तालमेल के साथ काम करने की जरूरत पर भी जोर दिया।
