काबुल के रेस्टोरेंट में धमाका! 7 लोगों की मौत, पाक राष्ट्रपति ने कहा बम से हुआ धमाका

Kabul Blast: 7 killed in Kabul restaurant explosion; Pak President claims it was caused by a bomb

Kabul Blast: अफगानिस्तान के काबुल में सोमवार 19 जनवरी को विस्फोट होने से सात लोगों की मौत हो गई और करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस और एक इटैलियन चैरिटी ने बताया कि ये धमाका शहर-ए-नव इलाके मौजूद एक चीनी रेस्टोरेंट के किचन के पास हुआ।

ये रेस्टोरेंट चीनी मुसलमानों के बीच काफी लोकप्रिय था। पुलिस ने बताया कि एक चीनी नागरिक और छह अफगानी मारे गए, जबकि चार महिलाओं और एक बच्चे समेत कई अन्य घायल हो गए। इटैलियन चैरिटी इमरजेंसी ने बताया कि उसके पास के सर्जिकल सेंटर में 20 घायल लोग लाए गए, जिनमें सात मृत थे। Kabul Blast: Kabul Blast:

Read Also: नितिन नबीन चुने गए BJP के निर्विरोध अध्यक्ष! 45 वर्ष की उम्र में पार्टी के सर्वोच्च पद पर पहुंचने वाले सबसे युवा प्रमुख

अफगान अधिकारियों ने बताया कि धमाके के कारण की जांच की जा रही है, लेकिन पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने इसे बम धमाका बताया और हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने अफगानिस्तान की तालिबान सरकार पर आरोप लगाया कि वो अफगान धरती का इस्तेमाल आतंकवाद के लिए रोकने में नाकाम रही है। हालांकि अफगान अधिकारियों ने इसे खारिज कर दिया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *