झारखंड के पूर्व CM हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना ने CM केजरीवाल की पत्नी सुनीता से की मुलाकात

देश की राजधानी दिल्ली में ED की ओर से हुई मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर सियासत गरमाई हुई है। CM केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में INDIA गठबंधन 31 मार्च को रामलीला मैदान में महारैली करने जा रहा है, जिसमें सोनिया गांधी समेत विपक्ष के कई दिग्गज शामिल होंगे। वहीं शनिवार को झारखंड के पूर्व CM हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने दिल्ली के CM की पत्नी सुनीता केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की है।

CM केजरीवाल की पत्नी से मिलीं झारखंड के पूर्व CM हेमंत सोरेन की पत्नी

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने आज दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की है। कल्पना सोरेन दिल्ली में CM आवास पर पहुंचकर सुनीता केजरीवाल से मिलीं। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे को गर्मजोशी से गले लगाया और सुनीता केजरीवाल ने उनका अपने आवास पर स्वागत किया।

Read Also: J&K: जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग और पहलगाम के कुछ हिस्सों में हुई बर्फबारी

बता दें, पूर्व CM हेमंत सोरेन को भी ED ने एक घोटाला मामले में कस्टडी में लिया हुआ है। वहीं CM केजरीवाल भी दिल्ली शराब घोटाला मामले में ED की कस्टडी में हैं। वहीं बीते दिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एक व्हाट्सएप अभियान ‘केजरीवाल को आशीर्वाद’ शुरू किया है। जिसमें उन्होंने लोगों से CM केजरीवाल को अपना आशीर्वाद और प्रार्थनाएं भेजने के लिए कहा है। इसके अलावा CM केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में 31 मार्च को BJP और जांच एजेंसियों के खिलाफ रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की मेगा रैली भी होने जा रही है। रैली में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी शामिल होंगी।

Read Also: Latest Dori Blouse Designs- ब्लाउज के ये डिजाइन आपकी खूबसूरती में लगा देगे चार चांद, नजर पड़ी तो हटेगी नहीं

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *