J&K: जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग और पहलगाम के कुछ हिस्सों में हुई बर्फबारी

J&K: देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में गर्मी की तपिश लोगों को सताने लगी है। वहीं जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग और पहलगाम के कुछ हिस्सों में ताजा बर्फबारी हुई है। खासकर पर्यटकों के लिए ये खबर उनका दिन बनाने वाली है।

J&K के कुछ हिस्सों में हुई बर्फबारी

बता दें, J&K में गुलमर्ग और पहलगाम के कई ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है, जबकि घाटी के मैदानी इलाकों में शनिवार को बारिश हुई है। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग सहित कश्मीर के ऊंचे इलाकों में शुक्रवार रात को ताजा बर्फबारी हुई।

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पर्यटन स्थल पहलगाम में करीब तीन इंच ताजा बर्फबारी देखने को मिली। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज समेत कुछ अन्य इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे द्रास शहर में भी ताजा बर्फबारी हुई है।

Read Also: Mega Rally- कांग्रेस का आरोप,विपक्ष कर रहा “टैक्स टेररिज्म हमला”,कल होगी मेगारैली

J&K में श्रीनगर समेत कश्मीर घाटी के मैदानी इलाकों में बारिश हुई है जोकि सुबह तक जारी रही। कल यानी रविवार को भी कुछ स्थानों पर रुक-रुक कर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है, वहीं 5 अप्रैल तक मौसम नमी भरा रहने की संभावना है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *