कंगना रनौत अपनी ही शक्ल-सूरत से करती थी नफरत, वीडियो शेयर कर किया खुलासा

kangana ranaut, emergency, Woh Lamhe, Kangana Ranaut On Her Teenager Look, Kangana Ranaut Post, Kangana Ranaut Message For Women, Latest News, Latest Entertainment News, Hindi News, Trending,कंगना रनौत, इमरजेंसी, वो लम्हे, कंगना रनौत अपने टीनएजर लुक में"

Kangana Ranaut Hates Her Look : बॉलीवुड इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत आए दिन अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं चाहे किसानों से जुडा मुद्दा हो या फिर नेपोटिज्म हर मुद्दों को को लेकर आगे रहती है. कंगना हर मुद्दे पर इपनी राय खुले तौर पर बयां करने से पीछे नहीं हटती है. और वही अपने बारे में भी बात करती है. हाल ही में सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी फिल्म ‘वो लम्हे ‘ से एक क्लिप शेयर किया हैं और उस क्लिप को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि उस वक्त वे अपने अपीयरेंस से नफरत करती थीं.

कंगना रनौत ने अपने एक्स अकाउंट पर अपनी दूसरी फिल्म ‘वो लम्हे’ के म्यूजिक लॉन्च इवेंट की एक क्लिप शेयर की है. इसमें उनके फिल्म की पूरी टीम नजर आ रही हैं. इस वीडियो के साथ उन्होंने लंबा नोट लिखा है और महिलाओं को खास मैसेज दिया है.

Read also- PM मोदी ओडिशा, झारखंड और गुजरात में 12,460 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

Read also- Onion Price: अब नहीं रुलाएगी महंगाई ,सब्सिडी पर सरकारी बिक्री से कम हुईं प्याज की कीमतें

‘अपनी शक्ल-सूरत नफरत थी…’- कंगना ने क्लिप शेयर करते हुए लिखा कि – ‘यह मेरी दूसरी फिल्म वो लम्हे के म्यूजिक लॉन्च का वीडियो है, मैं सिर्फ एक किशोरी थी और हर युवा महिला की तरह मुझे अपनी उपस्थिति के बारे में सब कुछ नफरत थी, कोई भी युवा महिला खुद को आकर्षक या सुंदर नहीं सोचती है, शायद यह उन्हें अधिक कमजोर, मासूम और सुलभ बनाता है, यहां तक ​​​​कि मंच पर भी मैं खुद के बारे में अनिश्चित दिखती हूं लेकिन आज मैं वैसी दिखने के लिए कुछ भी देने को तैयार हूं जैसी मैं तब दिखती थी और यह सिर्फ दिखने की बात नहीं है बल्कि प्राकृतिक जीवन शक्ति, चपलता और कुल मिलाकर ऊर्जा का स्तर है जिसकी मैं तब सराहना नहीं करती थी।

कंगना ने महिलाओं को दिया मैसेज – एक्ट्रेस ने आगे लिखा- ‘लेकिन आज मैं उस तरह दिखने के लिए कुछ भी कर सकती हूं जैसा कि मैं तब दिखती थी और ये सिर्फ लुक नहीं है बल्कि नैचुरल लाइफ, पावर, चपलता और सभी एनर्जी लेवल्स पर है जिसकी मैंने तब सराहना नहीं की थी. सभी महिलाओं को मेरा मैसेज, आज आप सबसे कम उम्र की हैं, हर उम्र और फेज सुंदर है, अपने लिए दयालु होना सीखें, भले ही आप अपने रिफ्लेक्शन में सुंदरता नहीं पा सकें, जान लें कि आप कब पीछे मुड़कर देखेंगी तो पाएंगी. लेकिन आज भरोसा रखो कि तुम खूबसूरत हो.’

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *