कपिल सिब्बल का एक और ट्वीट, कहा- ‘पद से बड़ा देश का महत्व’ !

Kapil Sibal :
नई दिल्ली (तरुण कालरा की रिपोर्ट)– सोनिया गांधी के पत्र लिखकर पार्टी में बदलाव की मांग करने वाले वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने फिर से एक ट्वीट किया है। सोमवार को हुई CWC की बैठक के बाद मंगलवार को किए गए इस ट्वीट के बाद कयासबाजियों का दौर एक बार फिर से शुरू हो गया है। आपको बता दें कि कपिल सिब्बल ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि उनके लिए पद से ज्यादा महत्व देश का है।

कांग्रेस पार्टी में जारी विवाद के बीच कपिल सिब्बल ने मंगलवार को एक और ट्वीट किया, जिसके बाद कयासों का बाजार गर्म हो गया है। साथ ही यह भी स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस में जारी अंतर्कलह अभी खत्म नहीं हुई है। हालांकि सिब्बल ने अपने ट्वीट में देश को किसी पद से ज्यादा महत्वपूर्ण बताया है। कपिल सिब्बल ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि ‘यह एक पद के बारे में नहीं है। यह मेरे देश के बारे में हैं जो सबसे ज्यादा मायने रखता है।’

Also Read- कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में राहुल गांधी ने कही ये बात, नाराज हुए कई नेता

उन्होंने यह ट्वीट बीते दिन कांग्रेस कार्यसमिति यानी सीडब्ल्यूसी की बैठक में हुए हंगामे के बाद किसी पद को अहमियत देने की बात को लेकर कहा। दरअसल राहुल गांधी के कथित मिलीभगत वाले बयान को लेकर सिब्बल पहले भड़क गए थे फिर बाद में वह संभल गए थे। ऐसे में माना जा रहा था कि सब ठीक हो गया लेकिन उनके ताज़ा ट्वीट ने फिर से कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

क्या बोले दिग्वजिय सिंह ?

दिग्विजय सिंह ने कहा की जो वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी या राहुल गांधी से सीधे बात कर सकते थे उनको चिट्ठी नहीं लिखनी चाहिए थी। दिग्विजय सिंह ने की मांग अब वर्चुअल नहीं होनी चाहिए CWC की बैठक। राहुल गांधी से अध्यक्ष पद संभालने की मांग भी दिग्विजय ने फिर से उठायी है। कांग्रेस कार्यसमिति की सोमवार को हुई बैठक में पार्टी के 23 नेताओं द्वारा नेतृत्व में बदलाव की मांग को लेकर लिखा गया पत्र छाया रहा।
हालांकि देर शाम तक स्पष्ट हुआ कि सोनिया गांधी को फिर से पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष चुना गया है। इस फैसले के बाद भी चिट्ठी लिखने वाले नेताओं ने आगे की रणनीति को लेकर बैठक की थी। इसीलिए कांग्रेस में सब कुछ ठीक होने का दावा कोई करता नहीं दिख रहा। कपिल सिब्बल के इशारों वाले ट्वीट के बाद अंदरूनी समीकरण जल्द पार्टी के उलझा सकते हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *