Sunny Deol: (अजय पाल )-सनी देओल के बेटे करण देओल इस समय अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल की शादी होने वाली है। करण देओल दृशा आचार्य के साथ 18 जून को शादी के बंधन में बंधने वाले है। शादी की तैयारी जोरो शोरो से चल रही है शादी के मौके पर बंगले को फूलों से सजाया गया है। बंगले के चारो तरफ रंग बिरंगी लाइट लगाई गई है। सोशल मीडिया में देओल परिवार के बंगले की तस्वीरें वायरल हो रही है। जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे है। बता दे कि सनी देओल के बेटे करण देओल ने बिमल राय की पोती दृशा आचार्य से सगाई कर ली है।
करण व दृशा की शादी की रस्में 16 जून से शुरू होगी। शादी समारोह में बॉलीवुड की तमाम हस्तियां शिरकत करेगी। करण देओल की संगीत सेरेमनी में सनी देओल , बॉबी देओल , उभय देओल की खास बॉन्डिंग देखने को मिली। एक्टर ने कैमरे के सामने पोज दिए। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।
Read also –पीएम मोदी ने सौंपे 70 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र
करण का फिल्मी करियर – करण देओल लंबे समय से बॉलीवुड में सक्रिय है। करण देओल ने साल 2019 में पल पल दिल के पास मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। पल पल दिल के पास मूवी को दर्शकों का मिला जुला रिस्पॉन्स मिला था। जल्द ही करण देओल फिल्म अपने 2 में नजर आएंगे।
दृशा आचार्य की तारीफ में बोले धर्मेंद्र- धर्मेंद्र ने करण देओल के बारे में बताया मुझे यह जानकर बहुत खुशी हो रही है मेरे पोते ने अपने लिए लाइफ पार्टनर ढूंढ ली है। बता दें कि करण देओल 18 जून को मुंबई के होटल ताज लैंड्स एंड में दृशा आचार्य के साथ सात फेरे लेंगे। Sunny Deol
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

