कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ की तैयारियां पूरी, PM मोदी शहीद जवानों को देंगे श्रद्धांजलि

Kargil Vijay Diwas: Preparations for the 25th anniversary of Kargil Vijay Diwas completed, PM Modi will pay tribute to the martyred soldiers. kargil vijay diwas, kargil vijay diwas 2024, kargil vijay diwas date, kargil vijay diwas history, kargil vijay diwas significance, #KargilVijayDiwas, #kargilwar, #kargil, #laddhak, #history, #martyred, #martyredsoldier, #soldier-youtube-facebook-twitter-amazon-google-totaltv live, total news in hindi

Kargil Vijay Diwas: देश कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas) की 25वीं सालगिरह मना रहा है। ऐसे में द्रास में युद्ध स्मारक पर तैयारियां पूरी हो गई हैं। कारगिल विजय दिवस का रजत जयंती समारोह देशभक्ति के उत्साह के बीच शुक्रवार 26 जुलाई को द्रास में पूरा होगा। कारगिल विजय दिवस रजत जयंती वर्ष’ का दो दिवसीय आयोजन गुरुवार 25 जुलाई को शुरू हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कारगिल युद्ध स्मारक जाएंगे और शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।

Read Also: रामेश्वरम मंदिर को मिला एक करोड़ रुपये से ज्यादा का दान

26 जुलाई यानी की आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर सम्मेलन में भाग लेने वाले हैं। लद्दाख के उपराज्यपाल एवं सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर बी डी मिश्रा ने प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की है। 1999 में भारत ने पाकिस्तान से युद्ध जीता था। पीएम मोदी इस अवसर पर कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले समारोह में भाग लेंगे।

Read Also: मुंबई में भारी बारिश, कई घंटे लेट हो रही ट्रेनें, ट्रैफिक जाम की वजह से लोग परेशान

PM मोदी का सेना के अधिकारी द्रास ब्रिगेड हेलीपैड पर स्वागत करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और फिर वॉल ऑफ फेम या शहीद मार्ग पर जाएंगे। उसने कहा कि वह कारगिल युद्ध की कलाकृतियों के संग्रहालय का निरीक्षण करेंगे और आगंतुक पुस्तिका पर हस्ताक्षर करेंगे। PM मोदी वीर भूमि का दौरा करेंगे और युद्ध में शहीद हुए जवानों की पत्नियों, यानी “वीर नारियों” से बातचीत करेंगे। इसके अलावा, वह ‘शिंकू ला सुरंग’ का डिजिटल उद्घाटन भी करेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *