Karnataka: राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण दुर्घटना में 4 लोगों के मारे जाने की आशंका

Karnataka

Karnataka: विजयनगर जिले के होसपेट तालुका के दानापुर के निकट रविवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-50 पर एक बस, लहसुन से लदे ट्रक, एक कार और कई दोपहिया वाहनों की टक्कर में कम से कम 4 लोगों के मारे जाने की आशंका है और कुछ अन्य लोग घायल हो गए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार दुर्घटना की शुरुआत मामूली टक्कर से हुई, लेकिन तेज रफ्तार लॉरी के एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारने और फिर एक बस और एक कार से टकराने के बाद स्थिति गंभीर हो गई।Karnataka

Read Also-‘विपक्ष ने बहन-बेटियों के हक पर डाका डाला’! महिला आरक्षण पर CM सैनी का कांग्रेस पर तीखा हमला

पुलिस ने बताया कि टक्कर के बाद लॉरी कार पर गिर गई और उसे लगभग 100 मीटर तक घसीटती चली गई। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि चालक चित्रदुर्ग की ओर लहसुन ले जा रहा था और तेज गति से गाड़ी चला रहा था, जिसके कारण उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और कई वाहनों की आपस में टक्कर हो गई।

Read Also-सीएसके को बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे का आईपीएल में आगे खेलना संदिग्ध

पुलिस सूत्रों ने बताया, ‘‘ट्रक के पलटने से कार में सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो जाने की आशंका है।’’उन्होंने बताया कि कुछ लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की चोटें गंभीर हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए होसपेट और कोप्पल के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-50 पर वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है।Karnataka

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *