Entertainment News: अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने फिल्म ‘सिला’ की शूटिंग की पूरी

Haryana News: "The opposition has robbed the rights of sisters and daughters!" CM Saini launches a scathing attack on the Congress over women's reservation.

Entertainment News: अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने ओमंग कुमार की आगामी निर्देशित फिल्म ‘सिला’ की शूटिंग पूरी कर ली है। रोमांटिक-एक्शन ड्रामा इस फिल्म में, “द डिप्लोमैट” से मशहूर हुईं सादिया खातीब, हर्षवर्धन राणे के साथ नजर आएंगी। हर्षवर्धन राणे “सनम तेरी कसम”, “तैश” और “हसीन दिलरुबा” जैसी फिल्मों में काम किया है।

फिल्म निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने प्रोजेक्ट के पूरा होने की जानकारी दी। पोस्ट में फिल्म की कास्ट और क्रू नजर आई और बैकग्राउंड में “‘Silaa’ It’s a Wrap” लिखा हुआ था। पोस्ट के कैप्शन में लिखा था- “एंड… #Silaa की शूटिंग पूरी हुई… जल्द ही सिनेमाघरों में।”

Read Also: Karnataka: राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण दुर्घटना में 4 लोगों के मारे जाने की आशंका

अभिनातओं ने इस पोस्ट को अपनी-अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर दोबारा शेयर किया। जी स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण ब्लू लोटस पिक्चर्स, स्टार्क एंटरटेनमेंट और इनोवेशंस इंडिया ने किया है। “सिला” के अलावा, राणे “फोर्स” फ्रेंचाइज की तीसरी फिल्म में भी नजर आएंगे। खातीब नीतू कपूर और कपिल शर्मा के साथ “दादी की शादी” फिल्म में दिखाई देंगी। ये आठ मई को रिलीज होने वाली है। इसका निर्देशन आशीष आर. मोहन ने किया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *