कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले के होसानगर तालुक के हुलिकल घाट रोड पर गुरुवार को भूस्खलन के दौरान तीन मजदूरों की मौत हो गई। यह दुर्घटना श्री चंडिकाम्बा मंदिर के पास एक तीखे मोड़ पर हुई। Shivamogga
बीजेपी विधायक अरागा ज्ञानेंद्र ने हादसे की सूचना मिलने के बाद अस्पताल में पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने कहा, “लगभग पांच करोड़ रुपये की लागत से सड़क मरम्मत का काम चल रहा था। इस काम के दौरान लगभग तीन श्रमिकों की मौत हो गई है। केवल दो श्रमिकों के शव बरामद किए गए हैं और एक शव की तलाश जारी है।” Shivamogga
Read Also: विदेश सचिव विक्रम मिसरी की अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ व्यापार और ‘क्वाड’ पर हुई चर्चा
हादसे में मारे गए मृतकों की पहचान चक्करू नगर के रहने वाले 37 साल के राघवेंद्र, हावेरी तालुक के नीलावागल्लू के रहने वाले 30 साल के राजू और नेलावागल्लू के रहने वाले 40 साल के शब्बीर के रूप में हुई है। विधायक अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा, “दमकल विभाग के कर्मी और पुलिस शव को निकालने के लिए घटनास्थल पर लगातार प्रयास कर रहे हैं।” Shivamogga
