Yuzvendra Chahal : डेंगू और चिकनगुनिया की चपेट में युजवेंद्र चहल, फाइनल नहीं खेल पाने का जताया दुख

Yuzvendra Chahal, yuzvendra chahal, yuzvendra chahal dengue, yuzvendra chahal health update, smat, syed mushtaq ali trophy,

Yuzvendra Chahal: हरियाणा और झारखंड के बीच खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के फ़ाइनल मुक़ाबले में भारतीय स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल खेलते हुए दिखाई नहीं दिये। क्योकि युजवेंद्र चहल को डेंगू और चिकनगुनिया हो गया है. सीनियर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कहा कि उन्हें डेंगू और चिकनगुनिया हो गया है जिसकी वजह से वह यहां हरियाणा और झारखंड के बीच सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी फाइनल में नहीं खेल पाए।Yuzvendra Chahal

Read also- गुरुग्राम पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार

लेग स्पिनर चहल के मैच से बाहर होने के बाद हरियाणा की गेंदबाजी कमजोर पड़ गई और उसे इशान किशन के शतक की मदद से झारखंड ने 69 रन से हरा दिया।चहल ने फाइनल से पहले अपनी टीम को शुभकामनाएं दीं लेकिन नतीजा झारखंड के पक्ष में रहा।चहल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि मेरी टीम हरियाणा को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।Yuzvendra Chahal Yuzvendra Chahal

Read also- डिनो मोरिया ने खोली दिल की किताब, रोमांटिक रोल्स करने की जताई चाहत

मैं टीम का हिस्सा बनना चाहता था लेकिन दुर्भाग्य से मुझे डेंगू और चिकनगुनिया हो गया है जिसने मेरी सेहत पर बहुत बुरा असर डाला है। डॉक्टरों ने मुझे आराम करने और उबरने पर ध्यान देने को कहा है। मैं जल्द ही मैदान पर पूरी ताकत से गेंदबाजी करने के लिए वापस आऊंगा।Yuzvendra Chahal Yuzvendra Chahal

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *