उत्तर प्रदेश: वाराणसी में धनतेरस से पहले सोने और चांदी के सामानों की बढ़ी मांग

Dhanteras and Diwali:

Dhanteras and Diwali:  उत्तर प्रदेश के वाराणसी में धनतेरस से पहले सोेेने और चांदी के सामान की मांग काफी बढ़ गई है।दुकानदारों और खरीददारों का कहना है कि सोने और चांदी के सिक्कों के अलावा भगवान राम से जुड़ी चीजों की मांग भी खूब हो रही है।दुकानदारों का कहना है कि कई लोग निवेश के तौर पर भी सोना और चांदी खरीद रहे हैं।धनतेरस का त्योहार दीपावली से दो दिन पहले मनाया जाता है। दीपावली का त्योहार कार्तिक महीने की अमावस्या को मनाया जाता है।

Read also-UP Politics: वाराणसी पहुंचे CM योगी, 51 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का किया अनावरण

दुकानदार के खिले चेहरे- कस्टमर में भी एक नए तरह का प्रभाव ये देखा जा रहा है कि हॉलमार्क आने के बाद लोगों में निवेश का उत्साह काफी बढ़ा है, इसलिए सोने और चांदी की बिक्री में काफी इजाफा होगा। लोग हॉलमार्क ज्वैलरी खरीदना चाह रहे हैं, जिसको निवेश के रूप में ले रहे हैं और इससे अच्छा रिटर्न अपने पास जेवर होते हुए भी कहीं और नहीं मिल रहा है।”

Read also-बिहार में सियासत तेज, मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी और बेटा आरजेडी में हुए शामिल

सोनिका गुप्ता, खरीदार: हम लोग धार्मिक रुप से देखने के लिए ये सीता-रामजी के दरबार का पूरा ये ज्यादा लुभा रहा है। राम जी का दरबार इसमें चांदी के भी हैं और गिफ्ट आइटम में भी हैं। गोल्ड प्लेटेड और चांदी के भी हैं तो हमें गिफ्ट देने में बहुत अच्छा लग रहा है कि ये खरीद कर हम गिफ्ट दें।”

कार की बढ़ी मांग- धनतेरस से पहले उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कार के शोरूमों पर ग्राहकों की काफी भीड़ देखी जा रही है।ग्राहक संतोष यादव ने कहा, “धनतेरस का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। इसलिए लोग इस दिन कुछ न कुछ खरीदते हैं। हमें कार की जरूरच थी, इसलिए हम खरीदने आए हैं।”डीलरशिप के मैनेजर अहमद रिजवी ने कहा, “धनतेरस के दौरान मांग हमेशा अच्छी रहती है, लोगों के लिए ये बहुत मायने रखता है क्योंकि इसका धार्मिक महत्व है। लोग इस दौरान गाड़ियां खरीदने का इंतजार करते हैं।”इस बार धनतेरस के मौके पर एसयूवी की मांग ज्यादा है, लोगों को गाड़ी बुक करने के बाद डिलीवरी के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।पिछले साल की तुलना में बड़ी कारों की मांग 30 फीसदी बढ़ गई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *