Kedarnath Helicopter Crash: पंच तत्व में विलीन हुए पूर्व पायलट राजवीर सिंह, केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे में गवाई जान

Kedarnath Helicopter Crash: केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले पायलट सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल राजवीर सिंह चौहान का मंगलवार को जयपुर में अंतिम संस्कार किया गया। चौहान की अंतिम यात्रा में परिजन और मित्रों के साथ साथ बड़ी संख्या में अधिकारी और स्थानीय लोग शामिल हुए।उनकी पत्नी लेफ्टिनेंट कर्नल दीपिका सेना की वर्दी में थीं और अपने पति की तस्वीर को सीने से लगाए अंतिम यात्रा में आगे चल रही थीं।

Read also- हरिद्वार में एक शख्स ने की पत्नी की हत्या, फिर खुद दी जान

लोगों ने “राजवीर सिंह अमर रहें” के नारे लगाए।राजवीर सिंह चौहान के पार्थिव शरीर को शास्त्री नगर स्थित उनके आवास के बाहर रखा गया, जहां उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई।सैनिक कल्याण मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ भी उनके आवास पर पहुंचे और पुष्पांजलि अर्पित की।राजवीर सिंह चौहान ने 15 साल से अधिक समय तक भारतीय सेना में सेवा की। वो अक्टूबर 2024 से आर्यन एविएशन में पायलट के तौर पर काम कर रहे थे। चौहान (37) उस बेल-407 हेलीकॉप्टर के कैप्टन थे जो रविवार सुबह उत्तराखंड के गौरीकुंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में उनके अलावा छह और लोगों की मौत हो गई।

Read also- कुपवाड़ा में आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई, एसआईए ने कुर्क की संपत्ति

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *