दिल्ली सरकार ने आरोग्य मंदिर का किया शुभारंभ, दवाइयां, पैथलॉजी टेस्ट और योग..सब फ्री

Ayushman Arogya Mandir:

Ayushman Arogya Mandir:  दिल्ली के लोगों को मंगलवार को 33 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और 17 नए जन औषधि केंद्रों की सौगात मिली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “ये दिल्ली के लिए एक खूबसूरत मील का पत्थर है और ये दिल्ली के विकास की यात्रा के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित होगा। लोगों को बेहतर बुनियादी ढांचा मिलेगा।केंद्र सरकार की मदद से दिल्ली में 1,100 आरोग्य मंदिर बनाए जाएंगे, जिनमें से 33 का मंगलवार को उद्घाटन किया गया है।

Read also- Kochi: इंडिगो फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, नागपुर में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

रेखा गुप्ता, मुख्यमंत्री, दिल्ली: दिल्ली के लिए बहुत सुंदर माइलस्टोन है। जहां से टर्निंग प्वॉइंट होता है एक नई यात्रा का, जहां पर दिल्ली के लिए एक बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर की एबिलिटी लोगों को मिल पाएगी। एक प्राइमरी हेल्थ केयर और एक सेकेंड्री हेल्थ केयर का डिवीजन जो होता है, उसके माध्यम से जो ये 1,100 आरोग्य मंदिर दिल्ली में बनने जा रहे हैं, जिसका 33 का आज उद्धाटन दिल्ली में हुआ।

Read also- Ahmedabad Plane Crash: डीएनए मिलान से हुई 135 मृतकों की शिनाख्त, परिजनों को सौंपे गए शव

पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा- दिल्ली के बाबर रोड पर आज आयुष्मान आरोग्य मंदिर की शुरुआत हुई। इस मौके पर दिल्ली सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने दिल्ली को 2,400 करोड़ रुपये दिए थे, लेकिन अरविंद केजरीवाल ने इस डर से उस पैसे का इस्तेमाल नहीं किया कि इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिलेगा।

दिल्ली में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए बाबर रोड पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन किया गया। मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि इस प्रकार के केंद्रों में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं मौजूद रहेंगी। आज ऐसे 33 आरोग्य मंदिर खोले जा रहे हैं और आगे हर विधानसभा क्षेत्र में 15 से 17 और हर वार्ड में 4 से 5 केंद्र खोलने की योजना है। बता दें कि आरोग्य मंदिर में नि:शुल्क दवा, मुफ्त जांच, योग की सुविधा है। साथ बीमारियों की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलेगा।

प्रवेश वर्मा ने पिछली आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल सरकार पर तंज कसते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2400 करोड़ रुपये दिल्ली को स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए दिए थे। लेकिन अरविंद केजरीवाल ने उस पैसे का इस्तेमाल इसलिए नहीं किया क्योंकि उन्हें डर था कि इससे प्रधानमंत्री की छवि मजबूत होगी। अब हमने उस पैसे का सही उपयोग किया है।
प्रवेश वर्मा ने यह भी स्पष्ट किया कि इन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों से अस्पतालों पर बढ़ते बोझ को कम किया जा सकेगा। उन्होंने दावा किया कि इन सुविधाओं के प्रचार-प्रसार पर कोई भी खर्च नहीं किया जाएगा। पूरा ध्यान जनसेवा पर रहेगा, न कि विज्ञापनों पर।दिल्ली में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के ज़रिए अब मोहल्ला स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जा रही हैं। मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि आने वाले दिनों में राजधानी के हर कोने में ये सुविधाएं पहुंचेंगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *