केजरीवाल ने ईडी के खाने के दावे को किया खारिज, वकील ने कहा- सीएम को इंसुलिन नहीं दिया जा रहा

Delhi Politics

CM Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ईडी के खाने को लेकर किए गए दावों को खारिज कर दिया है।केजरीवाल ने कोर्ट में कहा कि उन्होंने जो खाना खाया वो उनके डॉक्टर के अनुसार तैयार किए गए डाइट चार्ट के हिसाब से था।ईडी ने गुरुवार को कोर्ट के सामने दावा किया था कि मेडिकल जमानत के लिए टाइप-टू डायबिटीज होने के बावजूद केजरीवाल हर दिन आम और मिठाई जैसे हाई सुगर वाले खाने को खा रहे।

Read also-AAP और कांग्रेस नेताओं के साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने की रैली- BJP पर कही ये बात!

केजरीवाल के वकील रमेश गुप्ता ने ईडी की दलीलों का विरोध किया और दावा किया कि मुख्यमंत्री को बीमारी को काबू में करने के लिए डॉक्टर से परामर्श और इंसुलिन देने से इनकार किया जा रहा है।गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल इंसुलिन चाहते हैं, लेकिन जेल अधिकारी कुछ भी उपलब्ध नहीं करा रहे हैं और कह रहे हैं कि उनका स्वास्थ्य काबू में है।

रमेश गुप्ता ने कही ये बात…

केजरीवाल के वकील रमेश गुप्ता ने कहा हमने पुलिस अधीक्षक को उस डॉक्टर के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की अनुमति देने का निर्देश देने के लिए एक आवेदन दाखिल किया, जिसके साथ केजरीवाल ने जेल भेजे जाने से पहले परामर्श किया था, क्योंकि वो लगभग 21 सालों से डायबिटीज के रोगी हैं। एक फरवरी, 2024 से वो रिवर्सल कार्यक्रम पर थे और उसका पालन कर रहे थे।

Read also-लोकसभा चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर की ये टिप्पणी ! गरमाई सियासत

लेकिन जब उन्हें जेल भेजा गया तो वो उस रूटीन को फॉलो नहीं कर सके। इसके कारण उतार-चढ़ाव हो रहा है। उन्होंने कहा कि वो डॉक्टर से सलाह लेना चाहते हैं और इंसुलिन चाहते हैं, लेकिन जेल अधिकारी कुछ भी उपलब्ध नहीं करा रहे हैं और कह रहे हैं कि उनका स्वास्थ्य नियंत्रण में है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *