लोकसभा चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर की ये टिप्पणी ! गरमाई सियासत

PM MODI Speech

PM MODI Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी को लेकर कहा कि उनकी पार्टी जानती है कि वो लोकसभा चुनाव नहीं जीत सकती। इसलिए कांग्रेस के युवराज कह रहे हैं कि चुनाव के बाद देश में आग लग जाएगी।मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उसके साथी किसानों के खिलाफ हैं। विपक्ष के पास विकास के लिए कोई नजरिया नहीं है।प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्षी गुट के नेताओं ने अयोध्या में राम लला की मूर्ति के ‘सूर्य तिलक’ को भी पाखंड करार दिया।प्रधानमंत्री पूर्वी महाराष्ट्र की वर्धा और अमरावती सीटों के बीजेपी उम्मीदवारों के लिए रैली की।

Read also-बिहार के नक्सल प्रभावित इलाकों में मतदान खत्म- प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला ईवीएम में सुरक्षित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर की ये टिप्पणी

इस इंडी गठबंधन के नेता ने कहा और जब सूर्य तिलक प्रभु रामलला को हो रहा था उस समय ये इंडी अलायंस के साथी ने क्या कहा ये सब पाखंड है पाखंड। ये कांग्रेस पार्टी और उसके साथियों का असली चेहरा है असली चेहरा।”

कांग्रेस पार्टी भी ये बात जानती है कि वो चुनाव नहीं जीत सकती है। इसलिए कांग्रेस के युवराज नतीजों के बाद देश में आग लगाने की धमकी दे रहे हैं। संविधान को कैद करके आपातकाल लगाने की इनकी मानसिकता बदली नहीं है। लेकिन देश ने मन बना लिया है। आज जो पहले दौर का मतदान हुआ है ना सब ओर एक ही बात नजर आ रही थी, फिर एक बार मोदी सरकार।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *