Kerala: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जब सोमवार को केरल में महिला मुख्यमंत्री बनने की बात कही तो भीड़ ने उनका जोरदार स्वागत किया पुथुप्पल्ली में एक रैली को संबोधित करते हुए गांधी ने सत्ता में आने पर कांग्रेस द्वारा घोषित वादों के बारे में बताया, जिनमें महिलाओं के लिए मुफ्त केएसआरटीसी बस यात्रा और कॉलेज जाने वाली छात्राओं के लिए 1,000 रुपये की मासिक सहायता शामिल है।Kerala:
Read Also: Chennai: टीवीके ने अभिनेता विजय की रैली के दौरान पुलिस तैनाती में कमी को लेकर चुनाव आयोग के पास दर्ज कराई शिकायत
उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि महिलाएं केरल के विकास में सक्रिय रूप से भाग लें।उन्होंने कहा, “दरअसल, हम उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब केरल की मुख्यमंत्री महिला होंगी।” जिस पर भीड़ ने जोरदार प्रतिक्रिया दी।उन्होंने ये भी कहा कि पुरुषों ने उनके इस बयान पर पर्याप्त तालियां नहीं बजाईं। Kerala:
Read Also:BJP: असम में PM मोदी बोले- घुसपैठ सिर्फ चुनावी मुद्दा नहीं है, ये राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला है
उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि केरल की महिलाएं अपने सपनों को साकार करें। वे जो भी करना चाहें, हम चाहते हैं कि वे सफल हों।”उन्होंने कहा कि कांग्रेस ये तय करेगी कि महिलाओं को जहां चाहें जाने और अपनी पसंद के काम करने की आजादी हो। उन्होंने कहा, “इसके लिए हमारे वादों में केएसआरटीसी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा शामिल है।“Kerala:
