Kerala: केरल में वी. डी. सतीशन ने सोमवार को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। सतीशन के अलावा बीस मंत्रियों ने भी शपथ ली।शपथ के बाद वी. डी. सतीशन ने मंत्रिमंडल की पहली बैठक की अध्यक्षता की।शपथ ग्रहण समारोह के बाद, सतीशन और अन्य मंत्री केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर द्वारा आयोजित चाय के लिए लोक भवन की ओर रवाना हुए। Kerala:
इसके बाद सतीशन अपने चैंबर में गए और कामकाज संभाला। उन्होंने कैबिनेट मीटिंग की अध्यक्षकता की। बैठक में केरल के मुख्य सचिव ए. जयतिलक भी मौजूद थे।सतीशन ने कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए।
विधानसभा चुनाव में 140 में से 102 सीटें हासिल करने के बाद यूडीएफ सरकार सत्ता में आई।Kerala:
Read Also-Economy: एक हफ़्ते में दूसरी बार CNG की क़ीमत बढ़ने से दिल्ली के ड्राइवरों में चिंता
केरल में वी. डी. सतीशन ने सोमवार को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली और राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने यहां कांग्रेस विधायक दल के नेता को पद की शपथ दिलाई। सतीशन ने ईश्वर के नाम पर शपथ ली। सतीशन के अलावा उनके 20 सदस्यीय मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई।Kerala:
केरल में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन- केरल में वी. डी. सतीशन के शपथ समारोह में कांग्रेस के दिग्गज नेता भी शामिल हुए। शपथ लेने वाले 20 सदस्यीय मंत्रिमंडल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला, के मुरलीधरन, ए. पी. अनिल कुमार और केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) प्रमुख सनी जोसेफ शामिल हैं। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के वरिष्ठ नेता पी. के. कुन्हालीकुट्टी, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) नेता शिबू बेबी जॉन, केरल कांग्रेस नेता मॉन्स जोसेफ, केरल कांग्रेस (जैकब) नेता अनूप जैकब और कम्युनिस्ट मार्क्सवादी पार्टी (सीएमपी) नेता सी. पी. जॉन ने भी शपथ ली। Kerala:
