केरल के सबरीमला मंदिर में राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी दर्शन, देवस्वोम मंत्री ने दी जानकारी

Andhra Pradesh:

Kerala News: केरल के देवस्वओम मंत्री वी. एन. वासवन ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 अक्टूबर को तुलामासा पूजा के अंतिम दिन सबरीमला स्थित भगवान अयप्पा मंदिर के दर्शन करेंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को राष्ट्रपति के पहाड़ी मंदिर में शाम को पूजा-अर्चना करने की योजना की जानकारी दी गई है। इसके बाद राष्ट्रपति तिरुवनंतपुरम जाएंगीं।  Kerala News

Read Also: घाटी में कई जगहों पर मौसम की पहली बर्फबारी, सैलानियों-कारोबारियों में खुशी की लहर

वी. एन. वासवन ने बताया कि केरल दौर के वक्त राष्ट्रपति मुर्मू पाला स्थित सेंट थॉमस कॉलेज की प्लेटिनम जयंती समारोह में भी शामिल होंगीं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है और राष्ट्रपति के स्वागत की तैयारियां चल रही हैं। जंगल के बीच स्थित सबरीमला मंदिर 18 से 22 अक्टूबर तक तुलामासा पूजा के लिए श्रद्धालुओं के लिए खुला रहेगा।  Kerala News

Read Also: दिल्ली में आज मौसम का ट्रिपल अटैक! आंधी, बिजली और बारिश के साथ येलो अलर्ट

केरल के मंत्री वी. एन. वासवन ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 अक्टूबर को सबरीमला स्थित भगवान अयप्पा मंदिर जाएंगी। राज्य सरकार को राष्ट्रपति की शाम को पहाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना करने की योजना के बारे में सूचित कर दिया गया है। इसके बाद वो तिरुवनंतपुरम जाएंगीं। राष्ट्रपति पाला स्थित सेंट थॉमस कॉलेज की प्लैटिनम जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगीं। कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है और राष्ट्रपति के स्वागत की तैयारियां चल रही हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *