Kerala: केरल में सियासी हलचल तेज, वायनाड जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

Kerala:

Kerala: वायनाड जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) के अध्यक्ष एन. डी. अप्पाचन ने बृहस्पतिवार को पार्टी के स्थानीय नेतृत्व में कथित आंतरिक कलह के बीच अपने पद से इस्तीफा दे दिया। पार्टी सूत्रों ने ये जानकारी दी।जब मीडिया ने उनके इस्तीफे के बारे में पूछा, तो अप्पाचन ने कहा कि उन्होंने पार्टी को अपने फैसले से अवगत करा दिया है और अब केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) को फैसला करना है कि इसे स्वीकार किया जाए या नहीं।Kerala:

Read also- Bihar Politics: बिहार में सियासी हलचल तेज, BJP ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया चुनाव प्रभारी बनाया

उन्होंने कहा, “अगर वे इसे स्वीकार करते हैं, तो मैं पद छोड़ दूंगा। अगर वे चाहते हैं कि मैं पद पर बना रहूं, तो उन्हें ऐसा कहने दीजिए।’’उन्होंने ये भी कहा कि वे डीसीसी अध्यक्ष पद पर बने रहने के ‘बहुत इच्छुक नहीं’ हैं। इस्तीफे का कारण पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वे इसका खुलासा नहीं करेंगे।ये कदम कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी का वायनाड दौरा खत्म होने के दो दिन बाद उठाया गया है।Kerala:

Read also- Sundargarh: ओडिशा में दर्दनाक हादसा, बस-ट्रक की टक्कर से छह की मौत

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *