Bollywood: अभिनेत्री करीना कपूर ने मेघना गुलजार की फिल्म ‘दायरा’ की शूटिंग की शुरू

Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने बृहस्पतिवार को निर्देशक मेघना गुलजार की फिल्म ‘दायरा’ की शूटिंग शुरू कर दी। फिल्म में करीना पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नजर आएंगी। ये उनके करियर की 68वीं फिल्म है।इंस्टाग्राम पर करीना ने सेट की कई सारी वीडियो साझा करते हुए लिखा “पहला दिन, 68वीं फिल्म। अद्भुत मेघना गुलजार और वास्तविक पृथ्वी के साथ ‘दायरा’.. प्यार और शुभकामनाएं।”Mumbai:

Read also- CM रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, सरकार का पहला साल बुनियादी ढांचे में सुधार पर केंद्रित

‘‘राजी’’,‘‘तलवार’’, ‘‘छपाक’’ और ‘‘सैम बहादुर’’ जैसी हिट फिल्में देने वाली मेघना ने भी अपने इंस्टाग्राम पेज पर ये खबर साझा की और लिखा “एक धुंधला और कटी-फटी रेखाओं का सफर… हमने आगाज कर दिया है।दायरा एक अपराध और रोमांचक पृष्ठभूमि पर लिखी गयी फिल्म है जिसमें अपराध, दण्ड और न्याय से जुड़े सदियों पुराने विरोधाभास को उजागर किया गया है।Mumbai:

Read also- Bihar Politics: बिहार में सियासी हलचल तेज, BJP ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया चुनाव प्रभारी बनाया

इसमें वर्तमान समय की सच्चाइयों को समेटते हुए लोगों के मर्म को छूने की कोशिश की गई है।इससे पहले करीना को तब्बू और कृति सैनन के साथ 2024 में आई फिल्म ‘क्रू’ और रोहित शेट्टी की फिल्म ‘ सिंघम अगेन’ में अजय देवगन के साथ देखा गया था।सुकुमारन 2025 में फिल्म ‘एल 2: एमपूरान’ और ‘सरजमीं’ में काजोल और इब्राहिम अली खान के साथ नजर आए थे।Mumbai:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *