KERLAM ELECTION: भाजपा ने केरलम में अपने घोषणापत्र में LPG सिलेंडर देने का किया वादा

KERLAM ELECTION

KERLAM ELECTION: भाजपा के नेतृत्व वाले NDA ने मंगलवार को केरलम में अपना घोषणापत्र जारी किया जिसमें जरूरतमंद महिलाओं और 70 साल से ऊपर के लोगों के लिए मौद्रिक लाभ, गरीब परिवारों के लिए प्रति वर्ष 2 मुफ्त LPG सिलेंडर, केरलम के लिए एक एम्स और राज्य में पूजा स्थलों की सुरक्षा का वादा किया गया है। इससे यब भी पता चलता है कि भाजपा ने लोगों की नब्स को पहचान लिया है, कि LPG कितना जंरुरी है आम लोगों के लिए।KERLAM ELECTION

Read Also-Entertainment News: फिल्म ‘अर्जुन बेवकूफ’ में अभिनय करेंगे संजय मिश्रा

तिरुवनंतपुरम में NDA के एक कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा जारी घोषणापत्र में राज्य की राजधानी को कन्नूर से जोड़ने वाले एक हाई स्पीड रेलवे नेटवर्क और हर घर के लिए 20,000 लीटर मुफ्त पानी और मुल्लापेरियार बांध के संबंध में “तमिलनाडु के लिए पानी और केरलम के लिए सुरक्षा” का भी वादा किया गया है।

घोषणापत्र में कहा गया है कि गरीब और BPL परिवारों की प्रत्येक महिला को 2,500 रुपये के मासिक रिचार्ज के साथ एक भक्ष्य आरोग्य सुरक्षा कार्ड प्रदान किया जाएगा, जिसका उपयोग वे फार्मेसियों और किराने की दुकानों में कर सकते हैं। इसके अलावा, गरीब परिवारों की महिला मुखियाओं, विधवाओं और 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को 3,000 रुपये प्रति माह की कल्याण पेंशन प्रदान की जाएगी।KERLAM ELECTION

Read Also-Iran-Israel-America: इस्फहान परमाणु केंद्र पर अमेरिका का हमला, तेहरान ने दुबई तट के पास तेल टैंकर को बनाया निशाना

घोषणापत्र में कहा गया है कि इसके अतिरिक्त, प्रति वर्ष 2 मुफ्त LPG सिलेंडर, ओणम और क्रिसमस के दौरान गरीब परिवारों को प्रदान किए जाएंगे। इसमें आगे कहा गया, “हम मंदिर प्रबंधन में भक्तों की भागीदारी बढ़ाने के लिए देवास्वम बोर्ड में सुधार करके सबरीमाला, गुरुवयूर और अन्य सभी पूजा स्थलों की रक्षा करेंगे।” NDA के घोषणापत्र में कहा गया है कि वह सबरीमाला सोना चोरी मामले को CBI जांच के माध्यम से भ्रष्टाचार खत्म कर देगें । इसमें पहाड़ी की चोटी पर स्थित मंदिर में बड़े पैमाने पर भक्त-केंद्रित बुनियादी ढांचे के विकास के लिए “सबरीमाला इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट मिशन” शुरू करने का भी वादा किया गया है।KERLAM ELECTION

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *