Entertainment News: फिल्म ‘अर्जुन बेवकूफ’ में अभिनय करेंगे संजय मिश्रा

Entertainment News: Sanjay Mishra will act in the film 'Arjun Bewakoof'

Entertainment News: अभिनेता संजय मिश्रा नव-नॉयर शैली की डार्क कॉमेडी फिल्म “अर्जुन बेवकूफ” में नजर आएंगे। 8th पिलर मोशन पिक्चर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में राजेश तैलंग और डॉली सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं। प्रेस रिलीज के मुताबिक, यह फिल्म निर्देशक स्मिता सिंह और लेखक आनंद राज के साथ संजय मिश्रा की “अंडमान” के बाद दूसरी फिल्म है।

संजय मिश्रा ने एक बयान में कहा, “मैं एक अतरंगी किरदार निभा रहा हूं जिसे बदला लेने में मजा आता है। ये किरदार कई परतों वाला, अप्रत्याशित और बिल्कुल अलग ऊर्जा से भरपूर है, जिसे एक अभिनेता के रूप में तलाशने में मुझे वाकई बहुत आनंद आया है।” उन्होंने आगे कहा, “मैं यह फिल्म सिर्फ स्मिता के लिए कर रहा हूं। हमारा रिश्ता निर्देशक और अभिनेता के रिश्ते से कहीं बढ़कर है। हमारे बीच एक खास तरह का भरोसा और सहजता है जो इस सहयोग को बेहद खास बनाती है।”

Read Also: CM सैनी ने की भिवानी में रैली, 107 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Entertainment News- फिल्म की शूटिंग मार्च में शुरू हुई थी। इसमें मालवी मल्होत्रा, जिगीशा जोशी, शिखर मिश्रा और सतेंद्र यादव भी अहम भूमिकाओं में हैं। संजय मिश्रा की हालिया फिल्म “वध 2” फरवरी में रिलीज हुई थी। जसपाल सिंह संधू द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अभिनेता के साथ नीना गुप्ता भी लीड रोल में थीं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *