Kishtwar: किश्तवाड़ मुठभेड़ में सेना का जवान शहीद, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Terrorists in J&K’s Kishtwar:

Terrorists in J&K’s Kishtwar: जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के सुदूर वन में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के स्पेशल बल के जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) शहीद हो गए हैं। वहीं, तीन दूसरे जवान घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने ये जानकारी दी।ये अभियान हाल ही में दो ग्राम रक्षा रक्षकों (वीडीजी) की हत्या के बाद से जारी सघन तलाशी अभियान के बीच चलाया जा रहा है।

Read also- झारखंड विधानसभा चुनाव: पीएम मोदी ने रांची में किया मेगा रोड शो

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी- सेना ने शहीद हुए नायक की पहचान दो पैरा के नायब सूबेदार राकेश कुमार के तौर पर की और उनके सर्वोच्च बलिदान को सलाम किया।मुठभेड़ सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई, जब सेना और पुलिस के संयुक्त तलाशी दलों ने केशवान जंगल में आतंकवादियों को रोका। ये उस जगह से कुछ किलोमीटर दूर है, जहां वीडीजी नजीर अहमद और कुलदीप कुमार के गोलियों से छलनी शव मिले थे।आतंकवादियों की वीडीजी का अपहरण करने और उनकी हत्या करने के बाद गुरुवार शाम को कुंतवाड़ा और केशवान के जंगलों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया।

Read also- अमित शाह ने राहुल गांधी से किया सवाल, क्या वीर सावरकर के लिए 2 अच्छे शब्द बोल सकते हैं आप?

गोलीबारी में सेना के कई जवान घायल- अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती गोलीबारी में सेना के चार जवान घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन की हालत ‘गंभीर’ बताई गई है।इससे पहले, पुलिस प्रवक्ता ने भी पुष्टि की थी कि दो वीडीजी की हत्या के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ चल रही है।अधिकारी ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि इलाके में तीन या चार आतंकवादी घिरे हुए हैं। अधिकारियों ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच भारी गोलीबारी हो रही है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *