Kolkata: किशोरी के यौन शोषण के आरोपियों को मृत्युदंड की मांग को लेकर मार्च

Kolkata: March demanding death penalty for those accused of sexually assaulting a teenager

Kolkata: बंगाली समर्थक एक समूह ने रविवार 9 नवंबर को दमदम में मार्च निकाला और हाल ही में क्षेत्र में 14 वर्षीय एक लड़की के साथ यौन उत्पीड़न के आरोपी तीन युवकों को मृत्युदंड की सजा देने की मांग की।  Kolkata

Read Also: Andhra Pradesh: सत्य साईं बाबा की सेवा! मुफ्त उपचार और शिक्षा का प्रसार

आरोपी राजेश पासवान, विक्की पासवान और संजू साईं, आठवीं कक्षा की छात्रा के कथित अपहरण और उत्पीड़न के सिलसिले में पुलिस हिरासत में हैं। पुलिस ने बताया है कि आरोपियों ने लड़की का अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में ट्यूशन से लौटते समय कथित तौर पर अपहरण कर लिया था और बाद में उसके घर के पास छोड़ दिया था। उन पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत मामला दर्ज किया गया है।  Kolkata

Read Also: दिल्ली एमसीडी उप-चुनाव के लिए एएपी ने की अपने उम्मीदवारों की घोषणा की

महिलाओं सहित सैकड़ों लोगों ने हवाई अड्डा गेट नंबर एक से कालीधन कॉलोनी और गोराबाजार होते हुए नगरबाजार तक दो किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तक मार्च निकाला और आरोपियों के लिए मृत्युदंड की मांग की। ‘बांग्ला पोक्खो’ समूह के महासचिव गर्गा चटर्जी ने कहा, राजनीतिक दल वोट खोने के डर से इस भयावह घटना पर चुप हैं, लेकिन हम तब तक सड़क पर रहेंगे जब तक अपराधियों को कड़ी सजा नहीं मिल जाती और बंगाली बेटियां सुरक्षित नहीं हो जातीं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *