कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी हुए कोरोना संक्रमित

कुरुक्षेत्र के सांसद एवं नारायणगढ़ के पूर्व राज्यमंत्री रहे नायब सिंह सैनी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। रविवार देर शाम उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट डाल कर खुद ही इस बात की जानकारी दी कि उन्हें कोरोना के शुरुआती लक्षण दिख रहे हैं और उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले लोगों से निवेदन किया कि वह खुद को क्वारंटाइन करें तथा आवश्यकता अनुसार जांच भी करा लें।

फेसबुक पोस्ट

सांसद ने अपने पोस्ट में लिखा कि, मुझे कोरोना के शुरुआती लक्षण दिख रहे थे। जिसके चलते मैंने अपनी कोविड-19 की जांच कराई। जांच में मेरी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। मुझसे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से मेरा निवेदन है कि वह गाइडलाइन के अनुसार स्वयं को क्वारंटाइन कर लें और आवश्यकता अनुसार अपनी जांच करा लें।

Also Read: सिरसा- किसानों ने वीटा मिल्क प्लांट के सामने क्यों किया प्रदर्शन ?

सांसद सैनी ने खुद को नारायणगढ़ स्थित अपने गांव मिर्जापुर में आइसोलेट किया है । दरअसल शनिवार को डॉक्टरों की टीम ने उनका सैंपल लिया था जोकि पॉजिटिव मिला है। नायब सिंह सैनी का आवास कुरुक्षेत्र में भी है लेकिन 8 अगस्त को वापसी में आते हुए वह सीधे नारायणगढ़ स्थित अपने आवास पर ही आ गए थे। क्योंकि उनके शरीर का तापमान अधिक बढ़ गया था। गौरतलब है कि कुरुक्षेत्र जिला प्रशासन ने 16 नए कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *