एपीएसईजेड के प्रवर्तक समूह की एक इकाई ने कंपनी में दो प्रतिशत हिस्सेदारी 7,486 करोड़ रुपये में बेची

Latest News: A unit of the promoter group of APSEZ sold a 2% stake in the company for Rs 7,486 crore.

Latest News: अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एपीएसईजेड) के प्रवर्तक समूह की एक इकाई ने खुले बाजार में लेनदेन के जरिये कंपनी में दो प्रतिशत हिस्सेदारी 7,486 करोड़ रुपये में बेच दी। बीएसई पर उपलब्ध ‘ब्लॉक डील’ आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका स्थित कैपिटल ग्रुप ने ये शेयर खरीदे हैं।

आंकड़ों के अनुसार, अडाणी पोर्ट्स की प्रवर्तक समूह की इकाई वर्ल्डवाइड इमर्जिंग मार्केट होल्डिंग लिमिटेड ने सोमवार को तीन चरण में कुल 4,58,58,705 शेयर बेचे जो कंपनी में 1.99 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर हैं। ये शेयर औसतन 1,632.45 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे गए जिससे कुल लेनदेन मूल्य 7,486.20 करोड़ रुपये रहा। इस लेनदेन के बाद, वर्ल्डवाइड इमर्जिंग मार्केट होल्डिंग लिमिटेड की कंपनी में हिस्सेदारी 3.74 प्रतिशत से घटकर 1.75 प्रतिशत रह गई। वहीं अडाणी प्रवर्तक समूह की कुल हिस्सेदारी भी 68.02 प्रतिशत से घटकर 66.03 प्रतिशत हो गई।

Read Also: जस्टिन लैंगर हैरान- आजकल बल्लेबाजों को देखकर सांस रुक जाती है, बड़े स्कोर से गेंदबाजों पर दबाव

इस बीच, वित्तीय सेवा कंपनी कैपिटल ग्रुप ने अपने फंड यूरोपैसिफिक ग्रोथ फंड, कैपिटल इनकम बिल्डर और कैपिटल ग्रुप इंटरनेशनल ऑल कंट्रीज इक्विटी ट्रस्ट (यूएस) के जरिये समान संख्या में शेयर उसी कीमत पर खरीदे। इस फैसले के बाद मंगलवार को कंपनी के शेयर में गिरावट देखने को मिली।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *