Lok Sabha Election 2024: चुनाव आयुक्त Arun Goyal के इस्तीफे पर संजय राउत ने दिया बड़ा बयान

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024:शिव सेना (उद्धव गुट) के सांसद संजय राउत ने रविवार को चुनाव आयोग को “बीजेपी की एक्सटेंडेड ब्रांच” करार दिया, और कहा कि ये वो चुनाव आयोग नहीं है जो टी. एन. शेषन के जमाने में था।शिवसेना (उद्धव गुट) के सांसद संजय राउत का बयान उस मामले में आया है जिसमें लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा से पहले चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया।

Read also-Lok Sabha Election:दिल्ली और पंजाब ने AAP को चुना,अब हरियाणा की बारी – सीएम भगवंत मान

संजय राउत, शिव सेना (उद्धव गुट)

“चुनाव आयोग जो है वो भारतीय जनता पार्टी का चूना लगाओ आयोग हो गया है, ये सबको मालूम है। ये बीजेपी की एक्सटेंडेड ब्रांच है, ये वो चुनाव आयोग नहीं है जो सेशन साहब के जमाने में था। इस देश के चुनाव के ऊपर एक वॉच डॉग की तरह काम करने वाला तटस्थ, निष्पक्ष वो चुनाव आयोग नहीं है। 10 साल में चुनाव आयोग का भी प्राइवेटाइजेशन हो गया है और ये बीजेपी की एक ब्रांच हो गई है, इसलिए चुनाव आयोग है या नहीं है उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। अब दो लोग चले गए, एक बाकी है तो जैसे और जगह पर चाहे हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट, गवर्नर हाउस पर बीजेपी के लोग मुखरी को लगा देते हैं वैसे ही कोई दो लोग लगा देंगे बीजेपी के, जैसे ईवीएम बनाने वाली कंपनी में दो लोग बीजेपी के डायरेक्टर लगा दिए हैं।

(SOURCE PTI)

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *