Lok Sabha Election 2024: वाराणसी से पीएम मोदी ने लगाई जीत की हैट्रिक -1.5 लाख वोटों से जीते

PM Modi

PM MODI:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी सीट से कांग्रेस के अजय राय को 1,52,513 वोटों के अंतर से हराकर जीत हासिल की है।चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक मोदी को करीब छह लाख 13 हजार वोट मिले, जबकि पिछली तीन बार इस सीट से चुनाव लड़ चुके अजय राय को चार लाख 60 हजार से ज्यादा वोट मिले।अकेले बीजेपी को बहुमत मिलना मुश्किल प्रतीत हो रहा है. हालांकि NDA को बहुमत मिल चुका है. रुझानों में वो 300 सीटों के करीब है. इस बीच, नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी की डिमांड बहुत बढ़ गई है. कांग्रेस सरकार बनाने के लिए दोनों पार्टियों से संपर्क कर सकती है ।

Read also-Kangana Ranaut : मंडी सीट से लोकसभा क्वीन बनी कंगना रनौत -कांग्रेस को चटाई धूल

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट पर लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है. पीएम मोदी ने कांग्रेस के अजय राय को मात दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनाव में  6 लाख 12 हजार 970 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय को 4 लाख 60 हजार 457 वोट मिले हैं।

Read also-Share Market : एग्जिट पोल के नतीजों से जोश में आए शेयर बाजार ने कारोबारी सेशन में लगाई छलांग

इससे पहले पीएम मोदी  ने साल 2014 और 2019 में हुए  लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत  दर्ज की थी।नरेंद्र मोदी लगातार एक ही सीट से जीतने वाले प्रधानमंत्री बने थे।इससे पहले ये रिकॉर्ड देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू और अटल बिहारी वाजपेयी के नाम दर्ज है. नेहरू तीन बार फूलपुर सीट से सांसद चुने गए, जबकि अटल बिहारी ने लखनऊ सीट से पांच बार जीत दर्ज की थी.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *