लोकसभा चुनाव 2024: बीजेपी उम्मीदवार हेमा मालिनी ने मथुरा से पर्चा भरा

Lok Sabha Elections 2024

Mathura Lok Sabha Seat:आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अभिनेत्री व मथुरा से बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने मथुरा निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन भरते हुए हेमा मालिनी ने कहा तीसरी बार मथुरा के लोगों की सेवा करने का अवसर पाकर मैं बहुत खुश हूं। जो भी काम मेरे मेरे दो कार्यकाल में पूरा  नहीं हो सका उसे मैं पूरा करूंगी। इस बार मथुरा की जनता के लिए बड़ी विकास परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।

हेमा मालिनी ने कही ये बात

बीजेपी सांसद और मथुरा से पार्टी की उम्मीदवार हेमा मालिनी ने गुरुवार को पर्चा भरा।हेमालिनी के नामांकन के समय कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह उनके साथ मौजूद रहे। हेमा मालिनी तीसरी बार भाजपा से प्रत्याशी हैं। उन्होंने कहा कि तीसरी बार मथुरा के लोगों की सेवा करने का मौका पाकर मैं बहुत खुश हूं।पीटीआई वीडियो से बात करते हुए हेमा मालिनी ने कहा, यमुना नदी की (सफाई), चौरासी कोस परिक्रमा’ सहित कई मुद्दे हैं। हमें मथुरा में रेल पट्टी शुरू करनी है।हेमा मथुरा से दो बार (2014 और 2019) सांसद रह चुकी हैं। पार्टी ने उन्हें तीसरी बार इस सीट से टिकट दिया है।

Read also-हेमा मालिनी पर टिप्पणी कर चौतरफा फंसे रणदीप सुरेजवाला, अनिल विज ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

मथुरा के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट लेकर आई हूं-हेमा मालिनी

यमुना नदी की (सफाई), ‘चौरासी कोस परिक्रमा’ सहित कई मुद्दे हैं। हमें मथुरा में रेल स्ट्रिप लाना है। ऐसे बहुत सारे काम हैं।उसके बाद मैंने बड़े-बड़े काम किए हैं, मथुरा के लिए अभी उससे भी बडे काम कर रही हूं। बहुत सारे करोड़ों के लागत से बडे प्रोजेक्ट लेकर आई हूं जो अभी शुरू हो जाएगा।आपको बता दें कि बुधवार 3 मार्च को हेमा मालिनी ने यमुना जी का पूजन किया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *