हेमा मालिनी पर टिप्पणी कर चौतरफा फंसे रणदीप सुरेजवाला, अनिल विज ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

Hema Malini Remark

Hema Malini Remark:लोकसभा चुनाव होने में कुछ ही समय बचा है।ऐसे में चुनाव प्रचार के दौरान नेताओं का एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। हरियाणा कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला द्वारा हेमा मालिनी ( Hema Malini) पर की गई टिप्पणी से सियासी घमासान मच गया है।सुरजेवाला के इस बयान पर हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने भी नाराजगी जताई है।

Read also-CAA पर झूठ फैला रहा विपक्ष, हर परिवार को नागरिकता देना मोदी की गारंटी है -पीएम मोदी

अनिल विज ने सुरजेवाला को कही ये बात…

हेमा मालिनी पर टिप्पणी को लेकर हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला पर टिप्पणी की।अनिल विज बोलते है कि सुरजेवाला का हेमा मालिनी के बारे में बयान देना, कोई यह नई बात नहीं हैं।ये कांग्रेस( Congress) का महिलाओं के प्रति दृष्टिकोण हैं। उन्होंने कहा हाल में कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भी कंगना रनौत के बारे में भी ऐसी ही टिप्पणी की थी। कांग्रेस पार्टी को सोच सुधारनी होगी।

महिला को कभी आगे नहीं  बढ़ने देंगे- रेणु भाटिया

मथुरा से बीजेपी सांसद हेमा मालिनी पर अभद्र टिप्पणी के मामले में हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने कहा रणदीप सुरजेवाला का ये बयान महिला को ठेस पहुंचाने वाला है। रेणु भाटिया ने कहा सुरजेवाला का बयान उनकी मानसिकता को दर्शाता है।आयोग की तरफ से जवाब तलब किया जाएगा। उन्होंने कहा रणदीप सुरजेवाला कभी भी महिलाओं को आगे नहीं बढ़ने देगे।
रेणु भाटिया आगे बोलती है कि …
उन्हे अफसोस है कि कांग्रेस पार्टी ने अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया है। हरियाणा में महिला आय़ोग(Women’s Commission) ने काग्रेंस नेता रणदीप सुरजेवाला को अभद्र टिप्पणी मामले में नोटिश भेजा है।महिला आयोग ने उन्हें 9 अप्रैल  को पंचकूला ऑफिस में पेश होने के लिए कहा है

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *